VIDEO STORY: चुनाव से पहले नया वीडियो वायरल, सीएम की घोषणाओं का उड़ाया मजाक
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो पालिटिकल वीडियो हैं, जो भाजपा कांग्रेस एक दूसरे की नाकामियों को दिखाते हुए मजाक उड़ा रही है। हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें फिल्म बधाई हो के ट्रेलर के जरिए उनकी घोषणाओं का मजाक बनाया गया है।