18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: राजधानी में भी दिखेगी निमाड़ की संस्कृति

महिलाओं ने बदल दी तुलसी नगर की तस्वीर, नर्मदा सेवा समाज भवन के आसपास के क्षेत्र को दिया निमाड़ी लुक , राजधानी में छाई है निमाड़ की संस्कृति...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 4 Feb 2016, 5:41 PM IST

भोपाल। राजधानी में भी जल्द ही एक छोटा निमाड़ नजर आएगा। यहां की महिलाओं ने मिलकर तुलसी नगर की तस्वीर बदल दी है। नर्मदा सेवा समाज के भवन और उसके आसपास का नजारा निमाड़ी संस्कृति के चित्रों से गुलजार हो गया है।


राजधानी में जल्द ही निमाड़ी शैली की लोककला नर्मदा सेवा समाज भवन के आसपास देखने को मिल जाएगी। पहले यह इलाका उजाड़ और बियाबान पड़ा था। नार्मदीय समाज की महिलाओं ने इसे क्लीन करने का बीड़ा उठाया और कूची से दीवारों को रंगना शुरू कर दिया। इसके बाद पारंपरिक रंगों जैसे गेरू, चूना आदि से यहां की दीवारों पर तरह-तरह की आकृति बना डाली। सभी महिलाओं के प्रयास से यह क्षेत्र आकर्षक दिखने लगा है। महिलाओं के साथ बच्चे भी इस काम में हाथ बंटा रहे हैं।

Nimadi culture

(राजधानी के तुलसी नगर में निमाड़ी शैली में वॉल पैंटिंग करती महिलाएं।)

नर्मदा सेवा समाज के अध्यक्ष सुशील बिल्लौरे के मुताबिक यहां महिलाओं ने मिलकर बीड़ा उठाया है और समाज के भवन के आसपास को निमाड़ी संस्कृति से सजा दिया है। अब राजधानी में भी निमाड़ी संस्कृति की छाप नजर आ जाएगी, जिसमें मांडना, जिरोती आदि प्रमुख हैं।

नार्मदीय समाज की महिलाएं एकजुट होकर वॉल पेंटिंग्स कर मांडना और जिरौती बना रही है। सुषमा साकल्ले के मार्गदर्शन में विनीता बरगले, सरिता पारे, विभा पाराशर, मणि चौरे, सोनल, संगीता सिटोके, मनीषा गीते, सोनाली, संगीता पाराशर, प्रीति बरगले, मनीषा पाराशर आदि महिलाएं इस क्षेत्र में निमाड़ी लोककला को उकेर रही हैं।

यह है निमाड़ी शैली की संजा और मांडना

Nimadi culture

Nimadi culture