29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नींबू के इस सरल टोटके से बन जाएंगे आपके बिगड़े काम, परेशानियां होंगी दूर

नींबू के इस सरल टोटके से बन जाएंगे आपके बिगड़े काम, परेशानियां होंगी दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 21 Sep 2018, 12:33 PM IST

nimbu ke tone totke

nimbu ke tone totke

भोपाल। इस बात को हर कोई जानता है कि नींबू का इस्तेमाल करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। नींबू स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं दूसरी ओर नींबू का इस्तेमाल तंत्र विद्या में भी किया जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि तंत्र विद्या में नींबू का बहुत महत्व होता है। नींबू का प्रयोग करके बड़ी से बड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है तंत्र विद्या के अनुसार यह नींबू आपको धनवान भी बना सकता है और आपके सभी दुखों से छुटकारा भी दिला सकता है। बहुत से लोग नींबू का उपयोग किसी तांत्रिक कर्म के लिए करते हैं लेकिन नींबू के सात्विक उपयोग भी होते हैं। नींबू में आपके संकट दूर करने की क्षमता भी है और यह नींबू आपको मालामाल भी बना सकता है। जानिए पंडित जी से नींबू के चमत्कारिक टोटके...

- अगर लाख कोशिश करने के बाद भी आपकी नौकरी नहीं लग रही है तो इसके लिए नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ कर ॐ श्री हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और नींबू को अपने साथ इंटरव्यू में लेकर जाइए यदि आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपका कार्य जरूर बनेगा।

- यदि घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार चल रहा है इलाज करवाने के बाद भी उसकी हालत में सुधार हो रहा है तो इसके लिए आप सुई लगा नींबू बीमार व्यक्ति के सिर पर से 7 बार वार कर किसी चौराहे पर रख दीजिए इससे उसको बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा।

- नींबू बुरी नजर को सोख लेता है। माना जाता है कि नींबू का खट्टा और मिर्च का तीखा स्वाद बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग कर देता है। जिससे वह अधिक समय तक घर या दुकान को नहीं देख पाता है। तरक्की के लिए ये उपाय जरूर करें।

- नींबू के वृक्ष के आसपास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है। नींबू का पेड़ घर के वास्तुदोष को दूर कर देता है। यदि पेड़ नहीं है तो एक नींबू लेकर उसे घर के चारों कोनों में 7 बार घुमाएं और कहीं सुनसान जगह पर ले जाकर उसके चार टुकड़े करके चारों दिशाओं में नींबू का एक एक टुकड़ा फेंककर लौट आएं। लौटते वक्त पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

- किसी की बुरी नजर लग गई है तो उसके सिर के उपर से पैर तक सात बार नींबू वार लें। इसके बाद इस नींबू के चार टुकड़े करके किसी सुनसान स्थान पर या किसी तिराहे पर फेंक दाएं। नींबू के टुकड़े फेंकने के बाद पीछे न देखें।

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग