26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में लाइट गुल और मोबाइल पर आ रहे बिजली सप्लाई चालू होने के मैसेज, लोग परेशान

भोपाल के कई इलाकों में 20-25 घंटे से बिजली गुल, बिजली कंपनी की ओर से आ रहे मैसेज से लोगों में आक्रोश...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 5:37 PM IST

bhopal_bijli.jpg

भोपाल. भोपाल में एक तरफ जहां भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए वहीं दूसरी तरफ बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। कई इलाकों में रविवार रात को गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर तक चालू नहीं हो पाई है जिसके कारण पीने के पानी के साथ अन्य कई समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ रही है। बिजली गुल होने से परेशान लोग बार-बार बिजली कंपनी के नंबर्स पर फोन कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्या हल नहीं हो रही है। उलटे बिजली कंपनी की ओर से एक मैसेज जरुर लोगों के मोबाइल पर भेजा जा रहा है जिसमें सभी इलाकों की बिजली सप्लाई चालू होने की बात कही जा रही है।


बिजली कंपनी भेज रही झूठा मैसेज
एक तरफ जहां बिजली व्यवस्था ठप्प होने के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी बिजली कंपनी की ओर से उन्हें बिजली सप्लाई होने का मैसेज भेजा जा रहा है बिजली कंपनी की ओर से जो मैसेज भेजा जा रहा है वो कुछ इस प्रकार है...
प्रिय उपभोक्ता
भोपाल शहर के लगभग सभी 33 के.व्ही. एवं 11 के.व्ही. फीडर चालू कर दिये गये हैं और पूरे शहर की विद्युत सप्लाई अब सामान्य हो गई है। कुछ स्थानों पर तकनीकी खामियों को दूर करने एवं उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शिकायतों (FOC) को हल किया जा रहा है। एफओसी शिकायतों को हल करने के लिए कभी-कभी 11 के.व्ही. फीडर को सब स्टेशन से हैंड ट्रिप किया जाकर कुछ मिनटों के लिए बंद किया जा रहा है ताकि एलटी उपभोक्ताओं की शिकायतों को हल किया जा सके। उपभोक्ताओं से आग्रह है कृपया धैर्य बनाये रखें। कंपनी की पूरी टीमें निरंतर सुधार कार्य कर रही हैं एवं एक से दो घंटे के भीतर सभी शिकायतों को हल कर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई गांवों में आज भी फंसे हैं लोग, देखें Live Updates


मैसेज आ रहे पर बिजली नहीं
बिजली कंपनी की तरफ से बिजली सप्लाई शुरु होने का झूठा मैसेज आने से लोगों में खासा आक्रोश है कुछ लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी समस्या दूर करने की जगह झूठे मैसेज भेज रही है। खासकर भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में बिजली सप्लाई रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे से बंद हो जो मंगलवार दोपहर तक चालू नहीं हो पाई है।

- रविवार रात से बिजली गुल है..जिसके कारण घर में पीने का पानी तक नहीं बचा है। दो बार पानी खरीदकर घर ले गए हैं। बिजली कंपनी को फोन करने पर हर बार यही जवाब मिल रहा है कि जल्द ही बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी। जबकि मोबाइल पर मैसेज आ रहा है कि बिजली सप्लाई शुरु हो गई है।
आनंद कुमार, रहवासी फोर्च्यून सोम्या अटलांटिस, कटारा

- बारिश रुक चुकी है कई इलाकों में बिजली सप्लाई चालू होने की भी खबर है लेकिन शिकायत दर्ज कराने के 25-30 घंटों
बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई है।
स्वाति सिंह, स्टूडेंट, कटारा हिल्स

ये बोले जिम्मेदार...
33केवी की हाईटेंशन लाइनें पूरे शहर में चालू कर दी गई है। जहां बिजली नहीं आ रही हैं, लो टेंशन की जो लाइनें हैं उन्हें भी सुधारने का काम चल रहा है।
जाहिद खान, महाप्रबंधक, बिजली विभाग

यह भी पढ़ें- बाढ़ के हालातों के बीच राहत की खबर, रेड अलर्ट जोन से बाहर निकला मध्यप्रदेश