
भोपाल। आजकल के युवा कोल्ड ड्रिंक पीने के गजब के शौकीन हैं. गर्मियों में तो सभी कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आते हैं, यहां तक कि सर्दियों में भी खूब शीतल पेय पीते हैं. यही कारण है कि कोला कंपनियां खासा लाभ कमा रहीं हैं. हालांकि अब जल्द ही एक हर्बल पेय आने वाला है जोकि मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के ब्रांड विंध्य द्वारा बनाया जा रहा है. ये कोला जहां युवाओं का गला तर करने के साथ उन्हें शीतलता पहुंचाएगा वहीं उनकी ताकत भी बढ़ाएगा.
दरअसल मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ ये कोला जामुन और शहद से तैयार कर रहा है जोकि बेहद स्वास्थ्यवर्धक माने जाते हैं. जामुन और शहद से तैयार ये हर्बल पेय मधु कोला और जम्बू कोला के नाम से बनाए जा रहे हैं. खास बात ये है कि ये दोनों कोला इम्युनिटी बूस्टर भी होंगे यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि का काम भी करेंगे.
विभागीय अधिकारियों के अनुसार भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण एफएसएसएआइ में इनके पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये उत्पाद जल्द ही बाजार में उतारेंगे। वनोपज संघ के वैद्य लंबे अर्से से इस पर काम कर रहे थे। पहले चरण में करीब 50 लीटर शीतल पेय बनाया गया था, जिसका विभिन्न् स्तर पर परीक्षण किया गया. खुद वनमंत्री और अधिकारियों ने भी पेय के फ्लेवर की काफी तारीफ की.
इस पर संघ ने जामुन खरीदने की तैयारी शुरू कर दी और पेय के लिए अतिरिक्त शहद भी मंगाया। इन दोनों पेय को निषेचन यानि फर्टिलाइज कर तैयार किया जा रहा है जिससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होंगे। अधिकारियों का तो दावा है कि ये पेय 18 महीने तक सुरक्षित रह सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षणों में दोनों पेय पास हो चुके हैं। अब मांग के अनुसार उत्पाद तैयार होगा। ये पेय फिलहाल दो सौ मिली लीटर की पैकिंग में लाया जा रहा है।
Published on:
4 Mar 2022, 12:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.