scriptONION BENEFITS: गर्मी में रोज खाएं, चौंका देंगे यह 13 फायदे | ONION BENEFITS: The World s Healthiest Foods | Patrika News
भोपाल

ONION BENEFITS: गर्मी में रोज खाएं, चौंका देंगे यह 13 फायदे

आपको बता रहे हैं प्याज के औषधीय चमत्कार को, जिसके खाने के बाद आप हमेशा राहत महसूस करेंगे।

भोपालMar 05, 2016 / 05:23 pm

Manish Gite


सूरज की तपन के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। ऐसी में अब आपकों प्याज खाना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि यह खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही पूरे परिवार को स्वस्थ रखने के लिए बहतरीन औषधि भी है। 

mp.patrika.com आपको बताने जा रहा है प्याज के औषधीय चमत्कार को, जिसे खाने के बाद आप हमेशा राहत महसूस करेंगे। वैसे  प्याज के सैकड़ों फायदे हैं। यहां हम 13 चुनिंदा फायदे आपको बताने जा रहे हैं, जिससे हम अपने परिवार को स्वस्थ रख पाएंगे।

1. हार्ट प्रॉब्लम दूर करता है प्याज
ब्याज रामबाण औषधि है। जो हार्ट की प्रॉब्लम, कोलेस्ट्रॉल, ब्लडप्रेशर जैसी परेशानियों को कम कर देता है। हाईब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स का खतरा कम रहता है। इसलिए आज ही से रोज के खाने में प्याज का सेवन जरूर करें।



2. चेहरे पर लाता है चमक
चेहरे पर यदि मुंहासे हो गए हैं तो प्याज का रस लगाने से यह साफ हो जाते हैं। इसके अलावा प्याज का बीज पीसकर उसमें शहद मिलाकर झांइयों पर लगाने से लाभ होता है।

3. हीमोग्लोबिन बढ़ाता है ब्याज
प्याज के रस में शहद मिलाने के बाद सेवन करने से खून साफ होने के साथ ही खून भी बढ़ाता है। यानी हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।


4. जले पर मरहम भी है प्याज
यदि किसी व्यक्ति का शरीर आग से जल जाए, तो यह जले पर मरहम का भी काम करता है। प्याज को कुचलकर जले हुए स्थान पर लगाएंगे तो तुरंत ही जलन खत्म हो जाएगी और दाग भी कम होते जाएगा।

5. जुकाम होता है छूमंतर
सर्दी-जुकाम को भी प्याज से ठीक किया जा सकता है। प्याज को सूंघने मात्र से जुकाम ठीक होने लगता है। इसके अलावा गठिया के दर्द में भी इसके रस की मालिश लाभ देती है।


6. आंखों की रोशनी बढ़ाता है प्याज
प्याज नियमित खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। वहीं गर्मी के दिनों में प्याज का रस पैरों और हाथों के पंजों में लगाने से गर्मी सोख लेता है। सफेद प्याज का रस शहद मिलाकर लेने से दमा जैसा रोग भी छूमंतर हो जाता है। इसके अलावा इसका रस नाभि पर लगाने से दस्त ठीक हो जाते हैं।

ONION BENEFITS

7.बालों का झड़ना रोकता है प्याज
एलोविरा भी बालों का झड़ना रोकता है। उसे यदि प्याज के साथ लिया जाए तो सोने पे सुहागा हो जाता है। एक कप प्याज के रस को एक चम्मच एलोविरा के गूदे के साथ मिला लें। इसे अच्छे से मिश्रित मिलाने के बाद सिर और बालों पर लगा लें। इसे बालों की जड़ों में भी लगाएं। एक घंटे से अधिक रखने के बाद धो लें।


प्याज के यह 5 फार्मूले बढ़ाते हैं यौन शक्ति
1. बढ़ती है क्षमता 
सफ़ेद प्याज और अदरख का रस शहद और देशी घी प्रत्येक क़ी पांच-पांच ग्राम क़ी मात्रा मिलाकर सुबह नियम से एक माह तक सेवन करेंगे तो यौन क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होने लगती है।

2. बढ़ती है यौन स्फूर्ति
प्याज का रस व शहद बराबर-बराबर पीसकर शरबत जैसा बना लें और पंद्रह ग्राम रोज लें। निश्चित ही यौन स्फूर्ति बढ़ने लगती है।

3. शक्ति में बढ़ोत्तरी
लाल प्याज 50 ग्राम, देशी घी पचास ग्राम और ढाई सौ ग्राम दूध मिलाकर गर्म कर नियमित सेवन करें। इससे कामशक्ति बढ़ने लगती है। गर्मियों में इसे सूर्योदय से पहले केवल एक बार ही सेवन करना चाहिए। 

4.इस नुस्खें से भूल जाएंगे शीघ्रपतन
प्री-मेच्युर इजेकुलेशन (शीघ्रपतन) के लिए ढाई ग्राम शहद और इतना ही प्याज का रस सेवन करें। सौ ग्राम अजवाइन लेकर सफ़ेद प्याज के रस में भिगोकर सुखाने के बाद पुनः प्याज के रस में भिंगोकर तीन बार सुखा लें। पूरा सूख जाने पर इसका बारीक पाउडर बना लें,अब इसको पांच ग्राम की मात्रा में घी और शक्कर की करीब 5 ग्राम की मात्रा से सेवन करें। इस नुस्खें को 21दिनों तक कर लेने से आप भूल जाएंगे कि शीघ्रपतन क्या होता है।


6.सीमन में बढ़ोत्तरी का अचूक इलाज
प्याज का नियमित सेवन शरीर को संतुलित रखता है, वहीं प्याज को पीसकर गुड मिलाकर खाने से सीमन (वीर्य) वृद्धि होने लगती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो