जीएमसी के मनोचिकित्सक विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रुचि सोनी के अनुसार कोरोना के दौरान हुई ऑनलाइन क्लास इसकी प्रमुख वजहों में से एक है। जैसे मेडिकल की पढ़ाई के पहले साल में एनाटॅामी सब्जेक्ट होता है। जिसमें जो क्लास में पढ़ाया जाता है, उसको बाद में प्रेक्टिकल के जरिए समझाया जाता है। मगर कोरोना काल के दौरान यह नहीं हो सका। इससे स्टूडेंट्स में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक परेशानियां बढ़ी हैं।