भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से सख्ती बरतने के आदेश को मानते हुए प्रशासन अब लॉकडाउन के दौरान और अधिक मुस्तैद नजर आने लगा है। हालही में जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार, घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को सिर्फ तीन परिस्थितियों में ही पास जारी किये जाएंगे। साथ ही, ये पास सिर्फ इलाके के थान क्षेत्र या एसडीएम दफ्तर द्वारा ही जारी होंगे। साथ ही, अब उन लोगों को भी पास बनवाना होगा, जिन्हें कर्फ्यू के दौरान रोजाना सामान लेने निकलना। संबंधित विषयों को लेकर भोपाल पुलिस की ओर से चार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।