30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है विपक्ष, कमलनाथ ने इस दिग्गज नेता को दी रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को सरकार के खिलाफ सभी मुद्दों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Sep 2022, 3:56 PM IST

News

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहा है विपक्ष, कमलनाथ ने इस दिग्गज नेता को दी रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी

भोपाल. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष ने अभी से कमर कस ली है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ विपक्ष ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह को सरकार के खिलाफ सभी मुद्दों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। 12 सितंबर को भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें चर्चा के बाद प्स्ताव तैयार किया जाएगा।

इस संबंध में पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, प्रदेश और केंद्र सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं। भाजपा विधायक भी सरकार से परेशान आते दिखाई दे रहे हैं। वो खुद सरकार के खिलाफ मत देना चाहते हैं। भाजपा की कई ऐसी चीजें हैं, जो उनको कटघरे में खड़ा करते हैं। इन्हीं मुद्दों के खिलाफ कांग्रेस एक रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। सभी से चर्चा कर आगामी सत्रों में हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। 12 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे तय होंगे।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का BJP पर हमला, बोले- महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है


अभी क्या है विधानसभा की गणित

मध्य प्रदेश में अभी कांग्रेस के पास 96 विधायक हैं। वहीं, चार निर्दलीय, बसपा के पास दो और सपा के पास एक विधायक है, जबकि सत्ताधारी बीजेपी के पास 127 विधायक हैं। इन हालातों में अगर विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाता भी है तो सरकार को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

मंत्री जी के भाई के लिए पुलिस करती है यहां खास इंतजाम, देखें वीडियो