2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का BJP पर हमला, बोले- महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

-पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का BJP पर हमला-शिवराज जी से भाजपा के बड़े नेता संतुष्ट नहीं- जयवर्धन-'पोषण आहार घोटाला 100 करोड़ नहीं हजार करोड़ का है'-'नरोत्तम मिश्रा को भाजपा छोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए'
2 min read
Google source verification
News

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का BJP पर हमला, बोले- महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में सीएम की कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भाजपा पर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, नरोत्तम मिश्रा को भाजपा छोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए, क्योंकि सीएम शिवराज उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। बहुत प्रयास कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा सीएम बनने के लिए। उन्होंने कहा कि, शिवराज जी से ही भाजपा के बड़े नेता संतुष्ट नहीं हैं। बीजेपी में जो गतिविधियां चल रही हैं, वो किसी से छुपी नहीं हैं। इतिहास में पहली बार कैबिनेट मंत्री चीफ सेक्रेटरी पर टिप्पणी करता है, यानी महाराज भाजपा ने शिवराज भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आगनबाडी में पोषण आहार में हुए घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि, ये घोटाला 100 करोड़ का नहीं, बल्कि हजार करोड़ का है। बच्चों और महिलाओं के पोषण में घोटाला हुआ है। बीजेपी के दलाल और उनके नेता पैसा खा रहे हैं। बीजेपी के नेता बहुत लालची हो गए हैं, कुपोषित बच्चों का पैसा भी खाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- इन पिकनिक स्पॉट्स पर घूमने जा रहे हैं तो सावधान, हो सकती है 6 महीने की जेल, जानिए वजह


ममता मीणा के वायरल वीडियो पर कही ये बात

पूर्व विधायक चाचौड़ा और जिला पंचायत सदस्य ममता मीना के वायरल वीडियो पर भी जयवर्धन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, ममता मीना की गतिविधियों से हम पहले से वाकिफ हैं। उनको आम जनता को सम्मान देना चाहिए, जो उनका पैसों का लेनदेन का वीडियो वायरल हो रहा है, वह बहुत गलत है। इससे गलत संदेश जाता है, वो स्पष्टीकरण दें, लेकिन अफसोस की बात है कि, बीजेपी में ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य विभाग में भर्ती : इन पदों पर आज ही करें आवेदन, 52 हजार नियुक्तियों की तैयारी में सरकार


वायरल वीडियो में ममता मीणा ने कही थी ये बात

बता दें कि ममता मीना का एक वीडियो है जिसमें वे कह रही हैं कि, 'मेरे पैसे दे दो, मैं 5 मिनिट में घर से जा रही हूं। 50 हजार रुपए दिए, तब भी जेब में रखकर ले आए। उसके बाद 2 लाख फिर ले आए। मेरा पैसा लोहे का पैसा है, इतनी आसानी से पचा नहीं पाओगे। वोट डालने लायक नहीं रहने दूंगी। नीचे से पैर तोड़ दूंगी, वोट डालने जा ही नहीं पाओगे। धिक्कार है तुम लोगों पर। चुल्लू भर पानी में डूब के मर जाओ। जिंदगी भर का रिश्ता तोड़ने आई हूं।'