याचिकाकर्ता नहीं आए तो आयोग खुद गया सुप्रीम कोर्ट
सूत्रों ने बताया कि आयोग ने पिछले सप्ताह ही सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दाखिल की है। इससे पहले आयोग ने मिश्रा के मामले में याचिकाकर्ता कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का भी इंतजार किया था, जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करना चाहिए था। लेकिन, जब वे नहीं आए तो आयोग ने स्वतः ही उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला कर लिया।