आगामी बोल्ड और दमदार सीरीज पाताल लोक 2 अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है। निर्माताओं ने सीरीज में प्रमाणिकता बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश की है और यही वजह है कि पाताल लोक को देशभर के कई शहरों और गांवों से लेकर कस्बों तक में शूट किया गया है। इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज को एक या दो नहीं बल्कि छह शहरों में फिल्माया गया है। दिल्ली, गुडग़ांव, रोहतक, चित्रकूट, अहमदाबाद और मुंबई में फिल्माई गई है। इस सीरीज को इन शहरों में अलग-अलग 110 लोकेशन्स पर शूट किया गया है। पाताल लोक चित्रकूट जैसे इंटेंस शहर में फिल्माए जाने वाली यह पहली वेबसीरीज बन गई है। आपको बता दें कि जल्द ही ये वेबसीरीज भी ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। हालांकि पाताल लोक 2 वेबसीरीज की रीलिजिंग डेट को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।