3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा में पास होने का सबसे आसान तरीका! पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया उपाय

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों खासे व्यस्त हैं। सीहोरवाले पंडितजी के रूप में विख्यात पंडित मिश्रा देशभर में शिव पुराण कर रहे हैं। उनके सीहोर के कुबरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 11 Feb 2024, 11:02 AM IST

pradeepg.png

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों खासे व्यस्त हैं। सीहोरवाले पंडितजी के रूप में विख्यात पंडित मिश्रा देशभर में शिव पुराण कर रहे हैं। उनके सीहोर के कुबरेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां भी शुरु हो गई हैं। महाशिवरात्रि पर अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया जाता है जिसके लिए लाखों लोग कुबरेश्वर धाम आते हैं। पंडित मिश्रा अपनी कथा में जहां शिवजी की महिमा का उल्लेख करते हैं वहीं परीक्षा में पास होने के कई आसान उपाय भी बताते हैं। अब जबकि परीक्षाओं का दौर शुरु हो गया है, पंडित मिश्रा के ऐसे अनेक वीडियो व पोस्ट वायरल हो रहीं हैं।

ऐसे वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा बच्चों को परीक्षा में पास होने का उपाय बताते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों को एक उपाय करना चाहिए। एक बेलपत्र पर शहद लगाकर उसे मंदिर में जाकर शिवलिंग पर चिपका दें। घर पर भी शिवलिंग में इसे चिपका सकते हैं। इस उपाय से वह परीक्षा में जरूर पास हो सकता है।

हालांकि पंडित प्रदीप मिश्रा की ऐसी पोस्ट या वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग जहां इसे शिवजी की महिमा बताते हैं तो कई लोग इसे अंधविश्वास भी बता रहे हैं।

इधर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का कहना है कि वे शिव पुराण के माध्यम से अपने भक्तों और श्रद्धालुओं को उपाय बताते हैं। शिवजी की सच्ची भक्ति से सबकुछ संभव है। जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता और परीक्षा से डर लगता है उन्हें रोज शिव पूजा करना चाहिए। पंडित मिश्रा कहते हैं शिवजी की पूजा से मन एकाग्र होता है।

क्या है वीडियो में
वायरल वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा कह रहे हैं कि बच्चा परीक्षा देने जा रहा है और आपको लग रहा है कि पढ़ाई नहीं करने के कारण यह पास नहीं होगा तो बेलपत्र के बीच में शहद लगाकर बच्चे के हाथ से उसे शिवलिंग पर चिपकवा दीजिए। उसके पेपर अच्छे रहेंगे और वह पास हो जाएगा।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से संबंधित एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें एक मार्कशीट बताई जा रही थी जिसे पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव मिश्रा की मार्कशीट होने का दावा किया गया था। इस कथित मार्कशीट में राघव मिश्रा को फेल बताया जा रहा था।

हालांकि बाद में मालूम चला कि यह फेक वीडियो है। हकीकत में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव मिश्रा पास हुए थे। बाद में पंडित मिश्रा ने इस वीडियो का उल्लेख करते हुए इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताया था।

नोट— यह खबर सूचनार्थ प्रकाशित की गई है, ऐसे दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं।