1. कई लोग कार खरीदने के बाद खुले बाजार से एक्सेसरीज़ खरीदकर कार में फिट कराते हैं। इन एक्सेसरीज़ में स्टीरियो सिस्टम, सिक्योरिटी सिस्टम, हेड लैंप और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स होते हैं। बाजार में जो मेकैनिक मौजूद होते हैं, उनमें से ज्यादातर अप्रशिक्षित होते हैं। ऐसे में इन एक्सेसरीज़ को फिट करते वक्त वह कई तारों को या तो खुला छोड़ देते हैं या ठीक तरीके से नहीं जोड़ पाते, जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट होने की आशंका बनी रहती है।