उत्तराखंड से आए डॉ. संजय कुमार ने उन्हें समकालीन नेताओं में महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए बिहार में जमींदारी समाप्त करने के प्रसंग में उनकी न्यायप्रियता का उल्लेख किया। अलवर की डॉ. अनुराधा माथुर ने सरदार पटेल की राजनीतिक दृष्टि पर शोध प्रस्तुत किया, जिसमें बताया कि वे मजबूत केन्द्र के पक्ष में थे और अधिक राज्यों का निर्माण उचित नहीं मानते थे। सरदार पटेल जाति, धर्म, भाषा से परे देश के प्रति निष्ठा को सर्वाधिक महत्व देते थे।