4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के चीफ जस्टिस ने कही ऐसी बात कि युवाओं के खड़े हो गए रोंगटे..

एमपी के चीफ जस्टिस ने कही ऐसी बात कि युवाओं के खड़े हो गए रोंगटे..

2 min read
Google source verification
chief justics

एमपी के चीफ जस्टिस ने कही ऐसी बात कि युवाओं के खड़े हो गए रोंगटे..

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता, नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) के 20 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। वे इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने व्याख्यान में कुछ ऐसी बातें कही, जिसने ज्यूडीशियरी सिस्टम को लेकर, युवाओं की विचारधारा बदल दी। उन्होंने कहा कि आजकल के युवाओं को ज्यूडीशियरी सिस्टम में आना चाहिए और देश की सेवा करना चाहिए।

दूसरा कोई काम न हो या पुश्तैनी पेशे वाले ही आते थे वकालत में
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि वकालत वर्तमान में एक सशक्त पेशा बनकर उभरा है। यह एक एेसा प्रोफेशन है, जहां कोई आपकी सीआर नहीं लिखता। लोग अपने टैलेंट से पैसा कमाते हैं। हालांकि माहौल पहले एेसा नहीं था। शुरुआत में लोग वकालत के पेशे में तभी आते थे जब या तो उनके पास दूसरा कोई काम न हो या फिर वकालत पुश्तैनी पेशा हो। वर्तमान में वकालत के माध्यम से लोग इज्जत से पैसा कमा सकते हैं। बिना किसी से डरे अच्छी जिंदगी जी सकते हैं।

उन्होंने कहा वर्तमान में ज्यूडीशियरी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए वे पार्लियामेंट्री कमेटी के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं।
हाल ही में तीन उच्च न्यायालयों चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में जाकर वहां के जज, वकीलों और बार एसोसिएशन से ज्यूडीशियरी सिस्टम को मजबूत करने के संबंध में बात की है।

लॉ कॉलेज की मजबूती के लिए कुछ नहीं करेंगे राजनेता
तन्खा ने कहा कि तमाम लॉ कॉलेज को मजबूत करने के लिए इस पेशे से जुड़े लोगों को ही आगे आना होगा। कई जजों को उन्होंने यह बात कही कि वे ही इन्हें मजबूत कर सकते हैं। राजनेता इसके लिए कुछ नहीं करेंगे, क्योंकि ये उनका वोट एरिया नहीं है। जब इस पेशे से जुड़े लोग इसके बारे में सोचेंगे तभी पॉलीटीशियन भी सोचेंगे। नेता तो वहीं जाएगा जहां उसको वोट मिलेगा।

कल्चरल ईव में जमाया रंग
स्थापना दिवस के अवसर पर स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत में मेंडोरी गांव के बच्चों ने सरस्वती वंदना की और डांस पेश किया। कार्यक्रम में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स द्वारा वन लास्ट टाइम पर डांस प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में यश दीक्षित, ऐश्वर्य और आर्यन ने रॉक बैंड परफॉर्मेंस से सभागार में मौजूद स्टूडेंट्स को झूमने पर मजबूर किया।

लीगल सर्विस को हर जिले में सेटअप करने कांग्रेस चलाएगी अभियान
वकालत में बढ़ते पैसे के साथ मंहगे होते न्याय के सवाल पर तन्खा ने कहा कि यह बात सही है। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस प्रत्येक जिले में लीगल सर्विस उपलब्ध कराने के लिए सेटअप बनाएगी। अगले दो महीने इसके लिए प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं इसके लिए उन्हे चिट्ठी लिखी है।