20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 06 बजे तक की बड़ी ख़बरें

Patrika Radio पर सुनिए कोरोना से जुड़ी 06 बजे तक की बड़ी ख़बरें

पत्रिका के आडियो बुलेटिन में पेश है शाम 6 बजे तक की खबरें...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 31 Mar 2020, 6:09 PM IST

radiobulletin.jpg

पत्रिका समूह की पहल : जीतेंगे कोरोना से जंग

स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि देश में अब तक कोरोना के 1251 मामले सामने आए हैं, साथ ही 32 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 227 नए पॉजीटिव मरीज सामने आए हैं, वहीं 3 लोगों की मौत हो गई है। अग्रवाल ने कहा है कि कुछ लोगों का लॉकडाउन में सपोर्ट नहीं मिलना और स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी देरी से देने के कारण यह मामले बढ़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से एक बार फिर कहा है कि इस जंग को सभी के साथ मिलकर ही जीत सकते हैं, इसलिए जनता का सौ प्रतिशत सहयोग चाहिए। एक व्यक्ति की लापरवाही के कारण पूरे समाज को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता के मुताबिक देश में लॉकडाउन की स्थिति संतोषजनक है। लगभग 21 हजार 64 राहत कैंप बनाए गए हैं। इनमें 6 लाख 66 हजार 251 गरीब-मजदूर लोगों को आश्रय और भोजन की सुविधा दी गई है।

यह भी बताया गया है कि 123 लैब काम कर रही है। नार्थ ईस्ट में टेस्टिक लैब बढ़ाने पर जोर दिया है। जिसमें क्षमता से 36 फीसदी टेस्टिंग चल रही है। 15 हजार नर्सों को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं डीआरडीओ मास्क बनाने का काम कर रही है। इसके अलावा शोध को बढ़ावा देने के लिए इम्पावर ग्रुप भी बनाया गया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से एक बार फिर अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने खासकर इंदौर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर कहा है कि इंदौर हमारे सपनों का शहर है। आप सभी की जागरुकता के कारण ही यह शहर तीन बार सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में पहले स्थान पर आया है। आज हमारा प्यारा शहर #COVID19 के संक्रमण से लड़ रहा है। हमें #Corona को हर हाल में हराना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इसे हराने का सबसे प्रभावी उपाय है 'Total Lockdown'। संपर्क की कड़ी को ही तोड़ दें! लक्ष्मण रेखा किसी भी हाल में न लांघें। प्रशासन आप तक सभी ज़रूरी वस्तुएँ पहुँचाने का प्रयास कर रहा है।अपने लिए, अपनों के लिए, बच्चों, माता-पिता, प्रियजनों के लिए घर में रहें!

राज्यपाल लालजी टंडन ने भी अपने संदेश में प्रदेशवासियों से कहा है कि कोरोना एक विश्वव्यापी संकट है। इसे बचाव का एक ही तरीका है सोशल डिस्टेंस। इस संकट से निपटने के लिए सरकार जुटी हुई है। लोगों को भी संयम रख लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 66 पहुंच गया है। इंदौर में ही 44 मामले सामने आए हैं। इंदौर से भेजे गए सैंपल में 17 नए केस सामने आए हैं। अब तक मध्यप्रदेश में 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य मरीज की मौत हुई है, जिसकी रिपोर्ट फिलहाल आना बाकी है। इसके अलावा जबलपुर में 8, भोपाल में 4, उज्जैन में 5, शिवपुरी में 2 और ग्वालियर में 2 संक्रमित मिले हैं। इंदौर को हाईरिस्क पर रखा गया है, वहां लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

पत्रिका की अपील है कि आप भी अपने परिवार के साथ घरों में रहें और सुरक्षित रहें।