24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार-बार धोखा मिलने के पीछे ये वास्तुदोष भी हैं कारण…

वास्तुदोष के कारण मिलने वाले धोखे से बचने के ये हें उपाय...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Sep 2018, 12:43 PM IST

dhoka

बार-बार धोखा मिलने का ये वास्तुदोष भी हैं कारण...

भोपाल। कई बार प्रयास करने के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर जहां हम भाग्य को कोसना शुरू कर देते हैं। वहीं कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में हमारे हाथ केवल धोखा ही लगता है। ये धोखा दोस्ती में, प्यार में या विश्वास में किसी भी तरह का हो सकता है।

दरअसल आज के समय में किसी पर विश्वास करना आसान नहीं होता है, इसी कारण लोग पूरी सतर्कता बरतते हैं। परंतु इसके बावजूद कई बार सर्तकता बरतने के बाद भी इंसान को बार-बार धोखा खाना पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं।

लेकिन वास्तु की जानकार मिथिलेश शर्मा का कहना है कि जैसे किसी प्रयास के बाद भी साफलता नहीं मिलने के पीछे कई बार आपका भाग्य कारण बनता है, उसी तरह से कई बार लगातार धोखा मिलने का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है।

वास्तु की जानकार मिथिलेश शर्मा के मुताबिक अगर घर में वास्तुदोष हो तो ये भी धोखे का कारण बनता है। उनके अनुसार ऐसे कई वास्तुदोष हैं जो धोखे का कारण बनते हैं, वहीं यदि आपको इस संबंध में यदि आप जागरुक हो तो आप इन्हें दूर भी कर सकते हैं। मिथिलेश शर्मा के मुताबिक इन वास्तुदोषों के कारण व्यक्ति को मिलता है बार-बार धोखा...

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार कई बार व्यक्ति के बेडरूम का वास्तु सही नहीं होता है और ये वास्तुदोष धोखे को जन्म देता है। अगर आप भी धोखे से बचना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में हल्का पिंक कलर करवाएं , इसी के साथ बेडरूम में रखी गई चीजें और बेडशीट भी हल्के रंग की होनी चाहिए।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपके परिवार की कोई महिला आपको धोखा न दे तो आप इस बात का ध्यान रखें कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ लाल रंग के कपड़े ना पहनें।

3. वहीं कुछ लोगों को व्यापार में लगातार धोखा मिलता रहता है वे जिस पर विश्वास करते हैं वही उनके साथ दगा करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका एक कारण होता है भोजन को झूठा छोड़ना। जो लोग खाना खाने के बाद थाली में कुछ खाना झूठा छोड़ देते हैं, उन्हें बार-बार धोखा मिलता है।

घर में अशांति और आर्थिक तंगी के कारण...

वास्तु की जानकार मिथिलेश शर्मा के अनुसार इसके अलावा कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं। कुछ आसान बातें ध्यान रख इन वास्तु दोषों से बचा जा सकता है।

1. घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बन सकती है।

2. घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेसिन नहीं होना चाहिए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा हो तो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगाएं।

3. सूर्योदय के समय घर की खिंड़कियां खुली रखनी चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

4. घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुखिया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

5. घर का मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।