दावा है कि, साल 1908 के भोपाल गजेटियर में मंदिर के स्थान पर मस्जिद बनाने का जिक्र है। नवाब शासन काल में सील मुहर के साथ भोपाल गजेटियर जारी किया था। गजेटियर में भोपाल की महिला नवाब कुदसिया बेगम ने मंदिर हटाकर मस्जिद बनाने का जिक्र किया है। गजेटियर में साल 1832 में मंदिर के स्थान पर मस्जिद निर्माण करने का उल्लेख है। 1857 में पांच लाख रुपए की लागत से मंदिर के स्थान पर मस्जिद का निर्माण कराया गया था। दावा ये भी है कि, जामा मस्जिद के स्थान पर सभा मंडप नाम का शिव मंदिर था, जहां 1 हजार से अधिक बच्चे धर्म और वेदों का ज्ञान गृहण करते थे।