5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पितृ पक्ष के आखिरी दिन जरूर करें एक रोटी ये टोटका, चमक उठेगी फूटी से फूटी किस्मत भी

पितृ पक्ष के आखिरी दिन जरूर करें एक रोटी ये टोटका, चमक उठेगी फूटी से फूटी किस्मत भी

2 min read
Google source verification
pandit ji

pandit ji

भोपाल। भाद्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि से पितृपक्ष आरंभ हुआ था। आज रात से पितृपक्ष यानी श्राद्धपक्ष की समाप्ति होने वाली है। ये दिन पितरों को याद करने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शास्त्रों के अनुसार इनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। इस दौरान पितरों की संतुष्टि और प्रसन्नता के लिए इन नियमों का पालन करना शुभ फलदायी माना गया है। वहीं दूसरी आज आज पंडित जी आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जो पितृ पक्ष के अंतिम दिन करने से आपके जीवन में कभी भी असफलता हाथ नहीं लगेगी। जानिए क्या है ये टोटका....

पितृपक्ष के आखिरी दिन जरूर करें ये उपाय

पितृपक्ष में जो लोग भी दान करते है वे लोग खुशहाल रहने के लिए दान करते हैं लेकिन ऐसे में यदि रोटी का दान किया जाए तो यह आपके घर में सुख-समृद्धि ला सकती हैं। आज के दिन आपके घर में रोटी बने तो पहली रोटी गाय को खिलाएं। यदि आपके घर गाय नहीं हैं तो किसी भी गाय को खिलानी चाहिए क्योंकि यह शुभ होता है। इसी के साथ यदि आपके कुंडली में ग्रह-दोष हैं तो आपको रात के समय आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। रात के समय आखिरी रोटी में तेल लगाकर कुत्ते को खिलाने से आपके ग्रह-दोष दूर हो जाएंगे।

चमक जाएगा किस्मत

माना जाता है कि अगर आप रोटी के चार टुकड़े कर चारों टुकड़ों में कुछ मीठा रख दे यानि किसी पर गुड, चीनी, हलवा, खीर तो ये बहुत शुभ माना जाता है। इन सभी टुकड़ों को गाय को खिला दें और जब गाय को खिलाएं तो अपनी समस्याओं के लिए भगवान से प्रार्थना करें। कुछ टुकड़ों को कुत्ते को खिला दें। कुछ टुकड़ों को कौवे को खिला दें। सबसे आखिरी टुकड़े को कौवे को खिला दें। अब रोटी के अंतिम टुकड़े को अपने घर आए हुये भिक्षुक को दे दें। अगर आप ऐसा करते है तो र की सारी समस्या खत्म हो जाएंगी।