4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोई स्टैंडअप कॉमेडी कर रहा है तो कोई टेक वर्ल्ड की जानकारी दे रहा

कम उम्र में वीडियोज के जरिए अपने टैलेंट को दे रहे प्लेटफॉर्म
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 May 2018, 7:50 PM IST

boy

कोई स्टैंडअप कॉमेडी कर रहा है तो कोई टेक वर्ल्ड की जानकारी दे रहा

भोपाल। उम्र मायने नहीं रखती अगर इरादे बुलंद हों। इसी बात को सच साबित कर रहे हैं शहर के छोटे वीडियो ब्लॉगर्स। इन दिनों शहर में कम उम्र के टैलेंटेड बच्चों में वीडियो ब्लॉगिंग का ट्रेंड चल रहा है। कोई स्टैंडअप कॉमेडी कर रहा है तो कोई टेक वर्ल्ड की जानकारी दे रहा है। यहां तक कि डॉग ट्रेनिंग की बारीकियां भी कम उम्र के वीडियो ब्लॉगर दुनिया को सीखा रहे हैं। ऐसे ही शहर के कुछ टैलेंटेड स्टूडेंट्स से हम यहां रूबरू करा रहे हैं।

78 हजार सब्सक्राइबर और 3.4 मिलियन व्यूज - डॉगीज स्क्वाड: धवल रत्नपारखी

डॉग्स से बहुत प्यार करने वाले धवल का यूट्यूब पर डॉगीज स्क्वाड नाम से चैनल है। वे इसमें डॉग ट्रेनिंग और पेट केयर पर वीडियोज डालते हैं। इसका आइडिया उन्हें पिछले साल दोस्त ने दिया था। तब यूट्यूब पर इस विषय पर कोई चैनल न होने के चलते उनका चैनल बहुत तेजी से ग्रो कर गया। अब उनके चैनल पर 78000 सबस्क्राइबर, 3.4 मिलियन व्यूज हैं। वे 57 वीडियो अपलोड कर चुके हैं। वे 15 साल के हैं और क्लास 10वीं में पढ़ाई करते हैं।

दो दोस्त साथ दिखाती हैं डांस और ड्रामा का टैलेंट- ब्लुएट डुएट : संस्कृति जयसवाल और खुशी बिरथरे

शहर की टीन गल्र्स संस्कृति और खुशी यूट्यूब पर डांस और कॉमेडी का टैलेंट दिखा रही हैं। वे बताती हैं कि उन्हें बीबी की वाइंस और कई सारे डांस कोरियोग्राफर्स के वीडियोज देखकर खुद भी वीडियो बनाने की इंस्पीरेशन मिली थी। हालांकि उन्होंने हाल ही में शुरुआत की है और अभी दो वीडियो अपलोड किए हैं। इन वीडियोज को करीब 5 हजार बार देखा गया है। इसमें जहां संस्कृकि की उम्र 15 वर्ष है और वे क्लास 10 में हैं, वहीं खुशी की उम्र 14 वर्ष है और वे क्लास 8 मे हैं।

60 हजार से ज्यादा व्यूज- टेक्निकल देवांश : देवांश साहू

टेक्निकल गुरुजी से इंस्पायर्ड देवांश ने टेक्निकल देवांश चैनल शुरू किया। वे मोबाइल रिव्यू, गैजेट रिव्यू, अनबॉक्सिंग के वीडियोज बनाते हैं। अब तक उनके चैनल पर लगभग 300 सब्सक्राइबर और 60 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। वे अब नए चैनल रोबोकेशन पर लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी भी रहे हैं। देवांश 13 वर्ष के हैं और क्लास 9 में पढ़ते हैं।

बना चुके हैं 30 वीडियोज- जैव टेक : आयुष साहू

अपने स्कूल सेंट जैवियर के नाम से टेक चैनल शुरू करने वाले आयुष गैजेट्स अनबॉक्सिंग और टेक वल्र्ड की लेटेस्ट न्यूज की जानकारी अपने चैनल के जरिए देते हैं। वे इसे हॉबी के तौर पर करते हैं। उनके चैनल जैव टेक पर अब तक 30 वीडियोज, 120 सबस्क्राइबर और 13 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं। आयुष की उम्र 15 वर्ष है और वे क्लास 10 में पढ़ाई करते हैं।

ड्रामा क्वीन है अदा- अदा की एक्टिंग : अदा सिंह

एक्टिंग का शौक रखने वाली अदा अपने टैलेंट को विभिन्न प्लेटफॉम्र्स पर दिखा रही हैं। वे हाल ही में इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में ऑडिशन देकर टीवी के स्टूडिय़ो राउंड में पहुंची हैं। उनका भी वीडियो ब्लागिंग प्लेटफॉर्म पर अदा की एक्टिंग नाम से चैनल है। वे एक्टिंग के टैलेंट से अवगत करा रही हैं। अदा क्लास फस्र्ट मे हैं और उनकी उम्र 5 वर्ष है।