11 अगस्त तक चलेगा सदस्यता कार्यक्रम
सदस्यता अभियान दिनांक 6 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहेगा। सदस्यता ऑनलाइन, मोबाइल फोन द्वारा 8980808080 पर निःशुल्क मिस्ड कॉल अथवा सदस्यता पत्रक के जरिए ली जा सकती है। आइए, हम सब मिलकर सदस्यता अभियान में प्रण-प्राण से जुट जाएं और 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का निर्धारित लक्ष्य पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, जिसमें सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। यह परिवार जितना बड़ा होगा, डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प भी उतना ही दृढ़ होता जाएगा।