
PM Modo in MP: भोपाल में 31 मई को सिंदूरी थीम पर आयोजित होने जा रहे महिला महासम्मेलन को लेकर आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
PM Modi in MP: रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासम्ममेलन सिंदूरी थीम पर होगा। कार्यक्रम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में करीब 1500 महिलाओं के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। महासम्मेलन में प्रदेशभर से 2-2.50 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि समेलन की समूची व्यवस्थाओं का नेतृत्व बहनें ही करेंगी। सभी को अलग-अलग जिमेदारी दी जाएगी। पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे समेलन में पहुंच जाएंगे, इसलिए सभी बहनों को इस समेलन के लिए व्यवस्थाएं सुबह से ही संभालनी होंगी।
पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, साज-सज्जा से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक का जिमा महिलाओं को सौंपा जाएगा। इसके लिए 31 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक में 20 से 40 महिलाएं रहेंगी। इसके अलावा भी वरिष्ठ पदाधिकारी तैनात रहेंगी। टीमों की फाइनल रिहर्सल 29 मई को जंबूरी मैदान में होगी।
मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कई आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन हमारी सौभाग्य है कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में आना स्वीकार रहे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी महासमेलन में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी दतिया, सतना एयरपोर्ट और इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री व राज्य के प्रमुख मंत्री संबंधित स्थलों पर रहेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले चर्चा में मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह व्यवस्था दी। बैठक के दौरान मुयमंत्री और मंत्रियों ने साधना बलवटे द्वारा लिखित ‘अहिल्या रूपेण संस्थिता’ नाट्य पुस्तिका का विमोचन किया। यह नाट्य पुस्तिका देवी अहिल्या बाई के जीवन की प्रमुख घटनाओं पर आधारित है।
चर्चा में तय किया गया कि 28 मई को सृजनशील लाड़ली के तहत नवाचार, उद्यमिता एवं नेतृत्व दिवस मनाकर बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता मेले का आयोजन करेंगे।
29 को आरोग्यमयी नारी के तहत छतरपुर में महिला स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।
30 को जिला, ब्लॉक स्तर पर विशेष महिला स्वास्थ्य शिविर के जरिए महिलाओं में कैंसर रोग की पहचान करेंगे। इसी दिन स्वावलंबी महिला-सशक्त राष्ट्र की थीम पर अहिल्या वाहिनी कार्यक्रम के तहत प्रदेश की प्रमुख महिला खिलाड़ियों एवं युवतियों से संवाद एवं प्रदेश में महिला बाइक रैली होगी। इसमें सीएम व मंत्री हिस्सा लेंगे।
सीएम ने भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, राजगढ़, देवास, सागर, बैतूल, हरदा, नरसिंहपुर, शाजापुर के प्रभारी मंत्रियों को विशेष प्रबंध एवं तैयारियों का जिम्मा दिया है।
महासम्मेलन नारी सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा। अपने क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली ख्यातिलब्ध महिलाएं पीएम का स्वागत करेंगी।
Updated on:
28 May 2025, 10:03 AM IST
Published on:
28 May 2025, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.