9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal news: 540 किमी.दूर से ‘2 हजार’ में लाता ‘एमडी ड्रग’, क्लब-बार में ’10 हजार’ में करता सप्लाई, गिरफ्तार

MD Supply in bhopal: पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तारी की है। आरोपी के पास से 10.83 ग्राम एमडी, मोबाइल और स्कूटी जब्त की गई, जो गुजरात से लाकर शहर में सप्लाई करता था।
2 min read
Google source verification
आरोपी संदीप सिंह गिरफ्तार - (Photo Source - Patrika)

आरोपी संदीप सिंह गिरफ्तार - (Photo Source - Patrika)

Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में अयोध्या नगर पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी केस में संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10.83 ग्राम एमडी, मोबाइल और स्कूटी जब्त की है। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया, तस्कर गुजरात वड़ोदरा से एमडी लाकर भोपाल में युवाओं को सप्लाई करता था। क्लब और बार में जाकर ड्रग लेने वाले युवक-युवतियों से पहचान बनाता और फिर उन्हें एमडी बेचता था। आरोपी तस्कर मूल रूप से करनाल हरियाणा का रहने वाला है। वह 2021 से 2025 तक दुबई में रहा।

फिर वड़ोदरा में ट्रांसपोर्ट का काम करने लगा। वहीं 2025 में ट्रांसपोर्ट के काम से भोपाल आया और बावड़िया कलां में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया। इस दौरान उसकी पहचान नशे का कारोबार करने वालों से हुई और फिर उसने एमडी ड्रग बेचना शुरू कर दिया था। दिलचस्प है कि वह वड़ोदरा में 2 हजार रुपए प्रति ग्राम में एमडी खरीदकर भोपाल में इसे 10 हजार रुपए प्रति ग्राम तक बेचता था।

क्लब-बार से बनाया ड्रग नेटवर्क

जांच में पता चला है कि आरोपी संदीप को क्लब और बार में जाने का काफी शौक था। वहां उसकी पहचान ऐसे युवक-युवतियों से हुई, जो लगातार ड्रग्स लेने के आदी थे। उन्हीं से सप्लाइ चेन बनाई। टीआइ ने बताया, सूचना पर दशहरा मैदान, अयोध्या नगर से उसे पकड़ा। उसके पास से 3.50 लाख की सामग्री जब्त की गई है। टीम एमडी की खरीद-फरोख्त और वड़ोदरा सहित दूसरे राज्यों से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

अवैध शराब मामले में फरार महिला समेत दो गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर सूखी सेवनिया पुलिस ने 108 लीटर अवैध शराब की बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से शराब के परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 24 जून को सूचना सूचना पर पिपलिया जाहिर पीर के पास लोडिंग ऑटो रोककर तलाशी ली। 108 लीटर यानी 600 क्वार्टर देशी मदिरा मसाला मिली थी। मौके से संजय यादव और अजय भालेराव को गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में पता चला, शराब चार्ली बाई कुशवाहा के कहने पर मंगाई गई थी और स्कूटर से इसकी डेलीवरी की जानी थी। मंगलवार को सूचना मिली, चार्ली बाई और गजानंद भालेराव स्कूटर से घर से निकलने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने एकता नगर रोड पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल एक्टिवा भी जब्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।