9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस वर्दी में महिला ने तोड़ा ‘ट्रैफिक सिग्नल’, भोपाल में चालान कटा तो पता चला चोरी की थी स्कूटी

Stolen scooter breaks signal: भोपाल में चोरी हुई स्कूटी शहर में दौड़ती रही और रोशनपुरा सिग्नल तोड़ने पर ई-चालान कटा।
2 min read
Google source verification
पुलिस वर्दी में महिला ने तोड़ा सिग्नल, (Photo Source - Patrika)

पुलिस वर्दी में महिला ने तोड़ा सिग्नल, (Photo Source - Patrika)

Bhopal news:एमपी के भोपाल शहर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर चोरी के बाद पुलिस जिस स्कूटी को खोज रही थी, वह शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ती रही। मामला तब खुला, जब चोरी की इसी स्कूटी से रोशनपुरा पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा गया। नियम तोड़ने पर ई-चालान कटा और उसकी फोटो वाहन मालिक के भेजी गई। फोटो देखते ही महिला के होश उड़ गए। स्कूटी वही थी, जिसकी चोरी की रिपोर्ट वह पहले ही कोहेफिजा थाने में दर्ज करा चुकी थीं। हैरान करने वाली बात यह है कि फोटो में स्कूटी चलाने वाली युवती पुलिस की वर्दी में नजर आ रही है। चोरी होने की रिपोर्ट 22 अगस्त को कोहेफिजा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर की थी।

नर्सिंग ऑफिसर की है स्कूटी

एयरपोर्ट रोड निवासी नीलू साहू हमीदिया अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की सुबह 8.05 बजे वह स्कूटी से ड्यूटी पर गई थीं। उन्होंने स्कूटी मेट्रन ऑफिस के सामने खड़ी की और हस्ताक्षर करने अंदर चली गई। 25 मिनट बाद लौटने पर स्कूटी गायब थी। काफी देर तक स्कूटी ढूढ़ने के बाद जब स्कूटी का पता नहीं चला तो नीलू ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया, स्कूटी पर काले रंग का बैग भी टंगा था। उसमे आइफोन, सिम कार्ड, ई-सिम, पेन ड्राइव, एसबीआई का एटीएम कार्ड व कार की डिजिटल चाबी रखी थी।

11 दिन बाद घर पहुंचा आरटीओ से चालान

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला था। तभी 2 सितंबर को नीलू के घर ई-चालान आया। चालान में रोशनपुरा स्क्वायर पर सिग्नल तोड़ने की जानकारी मिली थी। जैसे ही उन्होंने चालान के साथ लगा फोटो देखा तो वह चौक गई और तत्काल ट्रैफिक पुलिस के पास जाकर पूरी घटना की जानकारी दी। 2 सितंबर को मिले ई-चालान में रोशनपुरा स्क्वायर पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने की जानकारी मिली थी।

सवालः वर्दी में कौन है युवती

जांच अधिकारी एएसआइ शोभाराम को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के बाद स्कूटी किसके पास पहुंची और उसे चला रही युवती कौन है। वह सच में पुलिसकर्मी है या फिर पुलिस की वर्दी पहनकर पहचान छिपाने की कोशिश कर रही थी, इसकी भी जांच जारी है। इस पूरे मामले से ये तो साफ हो गया कि जिस वाहन की चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज थी, वह रिपोर्ट के बाद भी शहर में इस्तेमाल हो रहा था।