25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट देकर फंसे दिग्विजय सिंह, थाने पहुंचा मामला

PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट देकर फंसे दिग्विजय सिंह, थाने पहुंचा मामला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। वे अक्सर अपनी बयानों के कारण विवाद...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Sep 2017, 4:04 PM IST

Digvijay Singh

digvijay singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। वे अक्सर अपनी बयानों के कारण विवाद का कारण बन जाते हैं। इस बार भी वे PM मोदी को लेकर किए एक ट्वीट में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में घिर गए हैं। एक सामाजक कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ एमपी नगर थाने में मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया है। यह सामाजिक कार्यकर्ता अजय पाटीदार ने शुक्रवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पाटीदार ने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके समर्थकों के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है जो अशोभनीय है। इससे करोड़ों भारतवासियों की भावना आहत हुई हैं। इसके अलावा एक टीवी चैनल के एंकर के नाम से फर्जी ट्वीट किया गया, जो बेहद आपत्तिजनक है।

विवादों से है दिग्विजय का पुराना नाता

कश्मीर को बताया था 'भारत ऑक्युपाइड कश्मीर'
दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक में भारत के कोई मेडल नहीं ला पाने पर तंज कसा था, वहीं कश्मीर मुद्दे पर राजनीति गर्मा दी थी। उन्होंने भारत के हिस्से वाले कश्मीर को भारत आक्युपाइड कश्मीर तक कह डाला। दिग्विजय सिंह बलूचिस्तान के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर टिप्पणी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पाक आक्युपाइड कश्मीर की ज्यादा चिंता है। वे उनको धन्यवाद देते हैं। बलूचिस्तान को बधाई और आभार जाते हैं। लेकिन, मोदी भारत के कश्मीरियों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

महाराष्ट्र सीएम की वाइफ के बारे में बोलकर फंसे थे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की Wife ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलकर राजनीति गर्मा दी है। अमृता फडणवीस ने दिग्विजय सिंह की जमकर आलोचना की है। अमृता फडणवीस ने भाजपा महिला शाखा के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया को दिए वक्तव्य में कहा कि सिंह अपना राजनीतिक निशाना साधने के लिए महिला के कंधे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसी चीज करना मुझ जैसी कामकाजी महिलाओं का अपमान है। अमृता ने कहा कि जिस विनिमय का उन्होंने जिक्र किया है, वह एक्सिस बैंक की वर्ली शाखा का है, जबकि मैं लोअर परेल स्थित शाखा में जॉब करती हूं। उससे कोई लेना-देना भी नहीं है।

दिग्विजय सिंह के विवादित बयान, राहुल नहीं लेते तेजी से फैसले
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने पांच राज्यों में हुई कांग्रेस की हार पर कहा कि अब सही वक्त है कि कांग्रेस में बदलाव होना चाहिए। अपने भाषणों से विवादों में रहने वाले कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी से उनकी शिकायत रहती है कि वे तेजी से फैसले नहीं लेते हैं। कांग्रेस की हालत सुधारना है तो उन्हें तेजी से फैसले लेने होंगे। फिर अपनी बात को संभालते हुए वह बोले कि अब राहुल गांधी को हालांकि सिंह ने इस पर तुरंत ही अपनी सफाई भी पेश कर दी कि वे ये बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में होने वाले बदलाव को लेकर कह रहे हैं। उनका कहना था कि बदलाव जल्द होना चाहिए राहुल गांधी को लगता है तो वे उन्हें भी एआईसीसी से बाहर कर सकते हैं।

ये भी रह चुके हैं विवादों में

केंद्रीय मंत्री की जुबान फिसली, नेहरू-पटेल को बताया शहीद
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की जुबान फिसली और उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाषचंद्र बोस को शहीद बता दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इन महापुरुषों को गुलामी के दौर में फांसी पर लटका दिया गया था। इधर, कार्यक्रम के बाद जावड़ेकर ने ट्वीट पर सफाई दी है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर छिंदवाड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए थे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

सांसद भूरिया की जुबान फिसली, बोले- बार्डर पर हैं RSS के कैंप
रतलाम। झाबुआ-रतलाम से कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया की जबान प्रेस कांफ्रेंस में जुबान फिस गई। वे ISI के कैम्प को नष्ट करने की बजाय RSS के कैम्प नष्ट करने की बात करने लगे। उन्हें यह भी नहीं समझ आया कि वे क्या बोल गए। यह सुनकर प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सभी चौक गए। हालांकि बाद में उन्होंने गलती को सुधारते हुए सही बात बोली।