26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल

दूसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों पर थमा प्रचार, मतदान कल - एक करोड़ 19 लाख मतदाता करेंगे वोट - मतदान केन्द्रों के लिए आज होगी पोलिंग पार्टियां रवाना, सीमाएं सील, थमा चुनाव प्रचार  
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Ashok Gautam

•

May 05, 2019

loksabha-election-current-update-on-mishrikh-loksabha-sheet

7 पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने दिखाया अपना जबरदस्त कमाल, डीएम और मतदान अधिकारियों के छूटे पसीने, मचा हड़कंप

भोपाल। मध्य प्रदेश में दूसरे चरण (राष्ट्रीय पंचम चरण) की 7 लोकसभा सीटों पर शनिवार शाम ६ बजे प्रचार थम गया। यहां 6 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर एक करोड़ 19 लाख मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगे।

इसमें 18 हजार 8 सौ से अधिक सेवा मतदाता हैं, जो पोस्टल बैलेट से अपने मतदाधिकार को उपयोग करेंगे। टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल लोकसभा में कुल 110 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं, जिसमें 9 महिलाएं शामिल हैं।


इन ७ संसदीय क्षेत्रों के १5 जिलों में 15 हजार 240 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इन सीटों पर केन्द्रीय सुरक्षा बल की ८५ कंपनियां और स्थानीय पुलिस की ४५ कंपनियां शनिवार शाम से ही तैनात कर दी गई हैं। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर एक्सपेंडीचर मानीटरिंग की टीम भी तैनात की गई है।

आज शाम 6 बजे के बाद यानी की मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पहले से शराब की दुकाने बंद कर दी जाएंगी। इन क्षेत्रों में जो भी शासकीय और अर्धशासकीय तथा अशासकीय संस्थाएं हैं उनमें मतदान के दिन अवकाश रहेगा। अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के अलावा वीडियोंग्राफी तथा वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसी तरह के मतदान केन्द्रों की संख्या 15 सौ के करीब है। वहीं इन लोकसभा क्षेत्रों में करीब आठ सौ एेसे लोगों की पहचान की गई है जो मतदान को प्रभावित कर सकते हैं, इन पर पुलिस निरंतर निगरानी रखे हुए हैं।

अंतरजिला तथा अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। 127 अंतर जिला और 123 अतंराज्यीय नाकों पर स्थानीय पुलिस के अलावा केन्द्रीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा हवाई अड्डों पर एक्सपेंडीचर मानीटरिंग की टीम भी तैनात की गई है।

किन संसदीय क्षेत्र में कितने वोटर

संसदीय सीट -- कुल वोटर- -पहली बार वोट करने वाले-- मतदान केन्द्र की संख्या
- टीकमगढ़- 1647 399 -- 42208 --- 2062

- दमोह- 1768777---51534---2275

- खजुराहो- 1842095-- 57974---2279

- सतना-- 1575064 --46829---1986

- रीवा -- 1679534--44 005--2013

- होशंगाबाद--1706141 --47403-- 2250

- बैतूल--1737437 --55525-- 2355

कहां कितने प्रत्याशी

टीकमगढ़ - 14

दमोह- १5

खजुराहो- 17

सतना- 21

रीवा - २३

होशंगाबाद- १1

बैतूल - 09

इसमें 9 महिलाएं हैं