25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 दिसंबर से नए नियम, 10 सेक्टरों में मिलेगी मनचाही पोस्टिंग

Posting Policy: पहला कार्यकाल 07 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष किया गया। वहीं, दूसरा 12 वर्ष का होगा, जिसमें अपनी पसंद की 10 पोस्टिंग जगहों के लिए विकल्प मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 29 Dec 2024, 3:25 PM IST

Posting Policy

Posting Policy

Posting Policy: नए साल अपने साथ खुशियां लेकर आ रहा है। पोस्टिंग नीति आने के बाद जवानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सीआईएसएफ के डीजी राजविंदर सिंह भट्टी ने पोस्टिंग नीति के बारे में जानकारी देने के लिए वर्चुअल सैनिक समेलन का आयोजन किया। जिसमें बताया कि पहला कार्यकाल 07 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष किया गया।

वहीं, दूसरा 12 वर्ष का होगा, जिसमें अपनी पसंद की 10 पोस्टिंग जगहों के लिए विकल्प भरने के लिए कहा जाएगा। अगले 03 वर्षों में कठिन क्षेत्र में ड्यूटी करनी होगी। 25 साल की सेवा के बाद, व्यक्तियों को नजदीकी जोन/स्थानों पर पोस्ट किया जाएगा, यह होम जोन या आउट जोन (होम जोन के नजदीकी स्थान) हो सकता है।

मिलेगी पसंदीदा पोस्टिंग

इसके अलावा प्रत्येक जवान को 15 साल की सेवा देनी होगी और शेष 20 साल, व्यक्ति को उसके होम जोन के नजदीकी जोन/स्थान पर पोस्ट किया जाएगा। सेवा के अंतिम 02 वर्ष व्यक्ति की पसंद के अनुसार दिए जाएंगे। महिला कार्मिकों के लिए पहली पोस्टिंग अवधि 06 वर्ष होगी और शेष अवधि उपरोक्त के समान होगी। इसमें भूतपूर्व सैनिकों से सेवा के पहले 03 वर्षों के बाद पसंदीदा पोस्टिंग के लिए कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी- 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों-टीचर्स दोनों की रहेगी छुट्टी


10 सेक्टरों में मनचाही पोस्टिंग

युगल मामले में एक ही क्षेत्र में पोस्टिंग की जाएगी, स्थान भिन्न-भिन्न हो सकता है। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र (आईटी, नेटवर्किंग, सोशल मीडिया, कानून आदि) के विशेषज्ञ को सीआईएसएफ मुयालय और 10 सेक्टरों में मनचाही पोस्टिंग का अवसर मिलेगा। इसके लिए भेजे गए आवेदनों पर एफएचक्यूआरएस में बोर्ड के सदस्यों द्वारा विचार के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। प्रत्येक 03 वर्ष के बाद एफएचक्यूआरएस के साथ आगे की निरंतरता के लिए उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।