1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं में खींचतान

एकता के दम पर प्रदेश में लगातार सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार गंवाने के बाद गुटबाजी की शिकार
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Alok Pandya

•

Nov 23, 2019

bikaner nagar nigam election 2019 bjp badebandi in bikaner

आधी रात को भाजपा पार्षदों की गंगाशहर में बाड़ाबंदी

भोपाल। संगठन की एकता के दम पर प्रदेश में लगातार सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार गंवाने के बाद गुटबाजी की शिकार होती जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं में आपसी खींचतान और मनमुटाव बढ़ गया है।

हाल ही में पूर्व मंत्री से जुड़ा एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद यह खाई और गहरा गई है। इस मामले में प्रदेश के दो नेता आमने-सामने आ गए हैं। इसे प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने से रोकने के कदम के रूप में भी देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय संगठन गंभीर है। वे ऐसे नेता को बैठाना चाहते हैं जो समन्वय और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को साथ लेकर काम करे।

शाह तक पहुंची शिकायत

पूर्व मंत्री के वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र आने के बाद इस वीडियो की शिकायत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंची है। हालांकि इस मामले में अभी केंद्रीय संगठन ने कोई कदम नहीं उठाया है, लेकिन दिल्ली के सूत्रों का कहना है कि पार्टी के बड़े नेता प्रदेश में मची खींचतान से खासे नाराज हैं और इसका असर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी पड़ सकता है।

युवा सांसद और पूर्व अध्यक्ष भी दौड़ में

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पिछली बार नंदकुमार ङ्क्षसह चौहान को हटाने के बाद मनोनीत किए थे। उन्हें निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में मौका नहीं मिला है। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस पद के लिए गंभीर बताए जा रहे हैं,

पिछले दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात को इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं दमोह सांसद वीडी शर्मा संगठन के पदों पर उम्र का फार्मूला आने के बाद तेजी से सक्रिय हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक वे संघ के सहयोग से इस कुर्सी पर आना चाहते हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा भी दिल्ली में सक्रिय हैं।

8 दिसंबर को हो सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव

भाजपा के निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। जिला अध्यक्ष के चुनाव प्रकिया से लेट होकर 30 नवंबर को होने जा रहे हैं। लेकिन पार्टी उसके तत्काल बाद प्रदेश अध्यक्ष तय करने में जुट जाएगी। सूत्रों के मुताबिक 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हो सकते हैं।