भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना लिए बेरोजगारों के लिए यह अच्छी खबर है। प्रदेश में 18527 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया गुरुवार 17 नवंबर से शुरू कर दी गई है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की ओर से ली गई प्राथमिक शिक्षक प्रात्रता परीक्षा (MP TET 2020) परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।