राजधानी भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रीय हुआ है। इस सक्रीय क्षेत्र के पूरे प्रदेश में फैलने की संभावनाएं काफी ज्यादा बन रही हैं। अगर हवा का दबाव इसी तरह कम बना रहा तो प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही ज्यातर हिस्सों में हल्की बारिश का दौर भी चल सकता है। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) दक्षिण-पूर्व हरियाणा से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। मानसून ट्रफ प्रदेश से होते हुए फिरोजपुर, सोनीपत, बंदायु, सुल्तानपुर, छपरा, धनबाद, बांकुरा से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। फिलहाल, एमपी में कई जगहों पर जिनमें भोपाल, सीहोर से सटे कई इलाकों में बारिश जारी है।