26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में आफत की बारिश : बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, हवाई सर्वेक्षण करेंगे शिवराज

बारिश से हुए नुकसान और प्रभावितों की स्थिति जानने सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ ही देर में हवाई सर्वें करने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Aug 2022, 11:11 AM IST

News

मध्य प्रदेश में आफत की बारिश : बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी, हवाई सर्वेक्षण करेंगे शिवराज

भोपाल. मध्य प्रदेश में भापी बारिश से त्राहिमाम के हालात हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में मुसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। आलम ये है कि, कई शहर तो पूरे के पूरे जल मग्न हैं। घरों में पानी घुसा हुआ है, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में घरेलू सामान हो या फसलें मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में लोगों का भारी नुकसान हुआ है। कास बात ये है कि, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े हिस्से में बीते 60 घंटों से बिजली भी गुल है। हालांकि, प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जा चुकी है। बारिश से हुए नुकसान और प्रभावितों की स्थिति जानने सीएम शिवराज सिंह चौहान कुछ ही देर में हवाई सर्वें करने वाले हैं।

इधर मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें उज्जैन, इंदौर संभाग और राजगढ़ में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा ग्वालियर, नर्मदापुरम, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, जबलपुर और सागर संभागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह इंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवा के साथ गरज चमक की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- महाप्रलय की बारिश : 7 साल का बच्चा नदी में बहा, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने


भोपाल में बारिश का महाप्रलय

दो दिन की लगातार बारिश के बाद फिलहाल, राजधानी भोपाल में बारिश रुक गई है। लेकिन, कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है। शहर के बावड़िया कला समेत निचले इलाकों में एक मंजिल यानी 10 से 15 फीट तक पानी भर गया। बीते लगभग 60 घंटों से लगभग पूरे शहर में बिजली गुल है। इसके अलावा एक और परेशानी भोपाल वासियों को मंगलवार को झेलनी पड़ी। वो ये कि, शहर के बड़े हिस्से में आज पानी सप्लाई नहीं की जा सकी है। मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी की एचटी (HT) लाइन पर पेड़ गिरने से कोलार जल प्रदाय प्रभावित रहा। नर्मदा परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में आंशिक रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित रही।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बीच सीएम शिवराज की जनता से खास अपील, हर एक को माननी चाहिए ये बात


अलर्ट पर प्रशासन

बैरसिया तहसील के हिंगोनी और जनकपुरी गांव टापू बन गए हैं। भारी बारिश के चलते लोगों के घरों में पानी भरा है। पानी में फंसे लगभग 300 लोगों का देर रात रेस्क्यू किया गया। प्रशासन और पुलिस ने बोट की मदद से रेस्क्यू किया। बाढ़ के हालात जानने सीएम हवाई सर्वेक्षण पर निकलेंगे। वे सुबह विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।बारिश के चलते कई जिलों में भारी तबाही हुई है।