मध्य प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश औरबिजली गिरने के साथ साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, सागर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ राजगढ़, रायसेन और छिंदवाड़ा जिले में बिजली चमकने और गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यगी नहीं रीवा, होशंगाबाद, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग के साथ विदिशा, भोपाल, सीहोर मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, उज्जैन, भोपाल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा और सतना जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।