तृप्ति पटले के पति और बीजेपी नेता महेश पटले का कहना है कि, हमने लव मैरिज की थी। हमारे जीवन में सबकुछ बढ़िया चल रहा था, लेकिन बस एक ही कमी थी कि, कोई औलाद नहीं थी। तमाम इलाज करा लेने के बाद टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए इंदौर में इलाज भी चल रहा था। वहां से एक दिन पहले पता चला था कि, तृप्ति मां नहीं बन सकती। तृप्ति इसे लेकर काफी तनाव में आ गई थी। लेकिन, मुझे पता नहीं था कि, वो ऐसा कदम उठा लेगी।