
,,
भोपाल. मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (jyotiraditya scindhiya) अपने एक ट्वीट (tweet) को लेकर सोशल मीडिया (social media) पर ट्रोल (troll) हो गए। दरअसल सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी (ex pm rajiv gandhi) की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने ट्वीट से एक लाइन हटा दी जिसे लेकर एक तरफ कांग्रेस उन पर तंज कस रही है तो वहीं दूसरी तरफ वो सोशल मीडिया पर भी ट्रोल हो रहे हैं। बता दें कि आज 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि है और उन्हें देशभर के राजनेता उन्हें याद कर रहे हैं।
आखिर क्यों ट्रोल हुए सिंधिया ?
दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पू्र्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें सिंधिया ने लिखा- आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन। लेकिन करीब आधे घंटे बाद ही उन्होंने अपने ट्वीट से एक लाइन हटाते हुए फिर से ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न को हटा दिया और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी को पुण्यतिथि पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन लिखा। कुछ ही देर में सिंधिया के ट्वीट बदलने और बैकफुट पर आने पर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने लगे और कांग्रेस ने भी उन पर तंज कसे।
कांग्रेस ने कसा तंज
ज्योतिरादित्य सिंधिया के सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भी सिंधिया पर तंज कसते हुए एक ट्वीट उन्हें टैग किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनसेवक जी को इतना डर है क्या भाजपा में ? सच लिखने में भी डर ? स्व.राजीव जी आधुनिक भारत के निर्माता थे, भारत रत्न है..ये मोदी-शाह की पार्टी है, कांग्रेस नहीं, जहां विचारों की स्वतंत्रता है।
दिग्विजय ने लिखा- मुझे आश्चर्य नहीं हुआ
वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेता डॉ. धर्मेन्द्र बाजपेयी की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा कि मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। कांग्रेस नेता डॉक्टर धर्मेन्द्र बाजपेयी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि जैस ही सिंधिया जी भारत रत्न राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत के निर्माता कहा शायद सुल्तान-ए-हिन्द नाराज हो गए। फिर ट्वीट डिलीट करके सुल्तान को खुश करने का प्रयास किया...इस नाजुक समय में सुल्तान की ख़ुशी का ध्यान रखना क्यों जरूरी है सभी बेहतर जानते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी कसा तंज
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर तंज कसा और लिखा कि-ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आपके द्वारा उनका स्मरण स्वागतयोग्य,पर पहला ट्वीट डिलीट कर दूसरा करना आश्चर्यजनक है! शायद "स्वयंभू विश्वगुरु" आपके द्वारा राजीव जी को आधुनिक भारत का निर्माता लिखने से तिलमिला गए होंगे?
देखें वीडियो- पति का चालान काटा तो महिला ने एसडीएम पर तानी चप्पल
Published on:
21 May 2021, 5:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.