3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल लालजी टंडन हालत गंभीर, अभी अभी डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

MP : राज्यपाल लालजी टंडन का मेडिकल बुलेटिन जारी, गंभीर हालत में चिकित्सक कर रहे है कड़ी निगरानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 Jun 2020, 10:30 PM IST

news

राज्यपाल लालजी टंडन हालत गंभीर, अभी अभी डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

भोपाल/ मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ( Lalji Tandon ) की हालत ऑपरेशन के बाद और भी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में पत्रिका.कॉम ने आपको पहले भी अवगत कराया था। राज्यपाल की मौजूदा स्थिति ( health update ) को लेकर अभी अभी लखनऊ के मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने हेल्थ बुलेटिन ( medical bullatine ) जारी किया है। जिसमें उनकी मौजूदा स्थिति गंभीर बताई जा रही है। साथ ही, ये भी बताया गया है कि उनकी निगरानी लगातार अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टरों में की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- MP : राज्यपाल लालजी टंडन हालत बेहद नाजुक, लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर


मेडिकल बुलेटिन में कही गई ये बात

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालडी टंडन को 11 जून की सुबह सांस लेने की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार के चलते मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इसके उपरांत उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। विशेषज्ञ द्वारा किये गए परीक्षण और सुचारू इलाज के बाद उन्हें CT गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का रिसाव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया था, जो सफल रहा। इसके बाद उन्हें आईसीयू में विशेषज्ञों की खास निगरानी में रखा गया।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : बेटी बोली- पापा मुझे मेरे ससुराल वालों से बचा लो, पिता घर पहुंचे तो फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव


इन समस्याओं से दो-चार हैं राज्यपाल

आज कुछ देर पहले जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में चिकित्सकों ने बताया कि, उन्हें फेफड़े और किडनी में दिक्कत के चलते इलेक्टिव वेंटिलेटिव सपोर्ट पर रखा गया है और साथ ही उनकी डाइलिसिस भी की गई है। उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है, लेकिन उसपर चिकित्सकीय नियंत्रण है। फिलहाल, उन्हें क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : लॉकडाउन के दौरान 27 फीसदी बढ़े पुरुष खुदखुशी के मामले



राज्यपाल को देखने पहुंचे थे यूपी के सीएम

ऑपरेशन के बाद सोमवार को राज्यपाल टंडन को देखने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे। सीएम ने वहां चिकित्सकों से राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल को 24 घंटे ऑबजर्वेशन में रखने के बाद ऑपरेशन कर दिया गया, उस दौरान उनकी हालत में सुधार बताया गया था। फिलहाल, अब उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : कोरोना से हुई कांग्रेस नेता की मौत, अब तक जिले में संक्रमण का शिकार हो चुके हैं इतने लोग



लालजी टंडन का राजनीतिक सफर

आपको बता दें कि, लालजी टंडन पुराने लखनऊ के चौक इलाके के निवासी हैं। जेपी आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले लालजी टंडन का राजनीतिक सफर साल 1960 में शुरू हुआ। 85 वर्षीय लालजी टंडन को उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेता माना जाता है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहने वाले लालजी टंडन लखनऊ से सांसद रह चुके हैं। कल्याण सिंह की सरकार में उन्हें नगर विकास मंत्री बनाया गया था। लालजी टंडन दो बार विधान परिषद सदस्य चुने गये। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभाई है।