
VIDEO : बेटी बोली- पापा मुझे मेरे ससुराल वालों से बचा लो, पिता घर पहुंचे तो फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव
कटनी/ बरही थाना क्षेत्र के बिचपुरा में एक बेटी एक बार फिर दहेज की भेंट चढ गई! बेटी के पिता ने आरोप लगाया कि, ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करके बेटी को मौत के घाट उतार दिया। बेटी के पिता गंगाराम काछी का आरोप मारपीट करके बेटी को फांसी के फंदे पर लटकाया है। जानकारी अनुसार बरही थाना क्षेत्र के बिचपुरा में रेखा बाई पति पवन काछी 24 ने फांसी लगाने की सूचना प्राप्त हुई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरही पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया। वहीं, मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता ने लगाए आरोप
लड़की के पिता गंगाराम काछी ने बताया कि, चार साल पहले उन्होंने अपनी बेटी का विवाह किया था, जिसकी अब एक बच्ची भी है। रविवार सुबह 7 बजे बेटी से बात हुई, इस दौरान उसने रोते हुए कहा था कि, 'पापा मुझे यहां से ले जाओ नहीं तो ससुराल वाले मुझे मार डालेंगे'। इतना सुनने के बाद गंगराम ने बरही निवासी ***** को विष्णु काछी का फोन करके कहा तुम बिचपुरा जाकर देखो रेखा ठीक है या नही, 9 बजे विष्णु ने बताया कि, उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
माता-पिता की पुलिस से गुहार
लड़की के पिता गंगराम ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ससुराल वालों द्वारा शादी के बाद से ही दहेज की मांग की जाती थी। घटना के दिन बच्ची से दामाद ने 50 हजार रुपये मंगवाएं थे, लेकिन मैं पैसे देने में असमर्थ था, इसलिए मैने पैसे देने से बच्ची को इंकार क दिया। इसके बाद बच्ची के मरने की खबर आई। बच्ची के पीड़ित माता-पिता ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वीडियो में देखें दुखी पिता की गुहार...।
Published on:
15 Jun 2020, 9:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.