बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को मद्देनजर रखते केंद्र की मोदी सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित करने से पहले भारत के पांच राज्य 22 जनवरी की छुट्टी घोषित कर चुके हैं। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया जा चुका है। बता दें कि मध्य प्रदेश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह के रूप में 16 जनवरी से 22 जनवरी के बीच मनाया जाना तय किया गया है। इन दिनों में प्रदेश के सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। साथ ही जन सहयोग से मंदिरों की विशेष साफ सफाई और हवन पूजन किए जा रहे हैं। यही नहीं जगह जगह धार्मिक भंडारे का आयोजन हो रहा है।