यह भी है खास
-सरकार इससे पहले ही 50 रुपए के नए नोट का ऐलान कर चुकी है।
-यह पहली बार होगा कि 100 और 500 के बीच की राशि का कोई नोट जारी किया जाएगा।
-नोट पर बहुत छोटे लेटर्स में RBI, भारत, INDIA और 200 लिखा है, सिक्युरिटी थ्रेड पर भारत और RBI लिखा है। नोट को आढ़ा-तिरछा करने पर सुरक्षा धागे का रंग हरा और नीला हो जाएगा। नोट पर महात्मा गांधी की फोटो के दांई तरफ गारंटी क्लॉज, गवर्नर के साइन, प्रॉमिस क्लॉज और रिजर्व बैंक का सिम्बल है। वहीं अशोक स्तंभ नोट के दांई तरफ है।