अखिलेश यादव की प्रतिकिया सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मामले पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिसे गठबंधन समझा वो तो ठगबंधन निकला। उन्होंने लिखा कि, 'गठबंधन नहीं ये तो ठगबंधन निकला! ठगे जाने की शुरुआत समाजवादी पार्टी से हुई है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी ने अखिलेश यादव के साथ छल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सूची भी ले ली और फिर ठेंगा भी दिखा दिया। बेचारे अखिलेश यादव को कांग्रेस की मोहब्बत वाली दुकान से सिर्फ मिला तो केवल धोखा। लेकिन ये भी गौर करने की बात है कि अखिलेश यादव ने कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी!' उन्होंने आगे कहा, घमंडीया गठबंधन केंद्र में बना था। इसका मुख्य उद्देश्य ही अपवित्र था। इसका उद्देश्य सनातन का समापन था। प्रदेश में भी कांग्रेस और अन्य गठबंधन की राजनीति नहीं चलेगी। आप पार्टी, सपा समेत अन्य दलों के भरोसे कांग्रेस बेसहारा हुई। प्रदेश हो या केंद्र धर्म विरोधी गठबंधन की राजनीति नहीं चलेगी।