10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह मेरे दुश्मन अगर संगठन कहे तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: प्रज्ञा ठाकुर

दिग्विजय सिंह मेरे दुश्मन अगर संगठन कहे तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: प्रज्ञा ठाकुर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Mar 23, 2019

thakur

दिग्विजय सिंह मेरे दुश्मन अगर संगठन कहे तो उनके खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार: प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल. दिग्विजय सिंह के भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। शनिवार को राजधानी भोपाल में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि संगठन तय करेगा तो मैं दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हूं। क्योंकि देश का दुश्मन मेरा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह को अपना दुश्मन मानती हूं।


भोपाल से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह: कमलनाथ
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। केन्द्रीय कमेटी ने उनका नाम तय कर लिया है। इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि मैंने कमलनाथ से आग्रह किया है कि दिग्विजय सिंह प्रदेश की उस सीट से चुनाव लड़ें जहां से कांग्रेस 30 से 35 सालों से चुनाव नहीं जीत पाई है। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमलनाथ के बयान का समर्थन किया था।


दिग्विजय ने कहा था शुक्रिया कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के आग्रह को स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया था। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा था- 'धन्यवाद कमलनाथ जी को जिन्होंने मप्र में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं।' दिग्विजय ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा था- 'मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 1977 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी जी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लड़ने तैयार हूं। नर्मदे हर।'

भाजपा का गढ़ है भोपाल
भोपाल संसदीय सीट का भाजपा का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर आखरी बार कांग्रेस को 1984 में जीत मिली थी। भाजपा 1989 में पहली बार यहां से चुनाव जीता इसके बाद से यहां कांग्रेस कभी भी चुनाव नहीं जीत सकी है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के अलोक संजर ने जीत दर्ज की थी। इस बार यहां से भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हुई है। माना जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं हालांकि यह सिर्फ अटकलें हैं। दिग्विजय सिंह अगर यहां से चुनाव लड़ते हैं को भाजपा से उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

कौन हैं प्रज्ञा ठाकुर

महाराष्ट्र के मालेगांव बम ब्लास्ट केस में आरोपी बनाए जाने के बाद सुर्खियों में आईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने प्रयागराज कुंभ मेले में एक नए अखाड़े की स्थापना की है। साध्वी प्रज्ञा को मालेगांव ब्लास्ट केस के आरोपों से बरी होने के बाद रिहा कर दिया गया था। उत्तर महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितम्बर 2008 को एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकल पर बंधी विस्फोटक सामग्री में विस्फोट होने से 7 व्यक्तियों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले के आरोपियों में कर्नल पुरोहित, प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत कई को आरोपी बनाया गया था।