3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pandit Pradeep Mishra ke upay: सावन में कर ले ये 1 उपाय, सालभर के अंदर लगेगी सरकारी नौकरी

Pandit Pradeep Mishra ke upay: नौकरी नहीं लग रही तो करें ये 1 उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 4 Jul 2023, 6:27 PM IST

ef43d85bb2.jpg

Pandit Pradeep Mishra

भोपाल। मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतें के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। हाल ही में प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पंडित मिश्रा ने एक ऐसा उपाए बताया है जिससे नौकरी पाने की आपकी सारी मुरादें जल्द से जल्द पूरी हो जाएंगी।

परीक्षा में पास होने के उपाय

पंडित प्रदीप मिश्रा ने परीक्षा में पास होने के भी उपाय बताए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पास होने के लिए एक बेलपत्र की बीच वाली पत्ती में शहद लगा लीजिए और शंकर भगवान के शिवलिंग पर उस बेलपत्र को बच्चे के हाथ से चिपका दीजिए। ऐसा करने पर आपका बच्चा अच्छे नंबर से पास हो जाएगा।

सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

बता दें हर कोई जनता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ होता है। ऐसे में पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी बताया कि सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने और गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में प्रगति होती है। इसके साथ ही जीवन में खूब तरक्की मिलती है, और इंसान काबिल बन जाता है।

नौकरी पाने के लिए कर लें ये उपाय

- किसी वृक्ष से धतूरा ले आएं।
- अब मंदिर के शिवलिंग में रोज 1 धतूर चढ़ा आए।
- धतूरे को चढ़ाते समय नाम और गोत्र बोल दीजिए।
- रोज नियम से 1 धतूरा चढ़ा दीजिए और शिव जी से नौकरी के लिए बोल दीजिए।
- जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी नौकरी की मनोकामना।