
GOVT JOB
भोपाल। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंतजार कर रहे हैं नौकरियों के लिए निकलने वाले आवेदनों का तो आपका इंतजार बस खत्म होने को है। आपके पास अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने का एक बड़ा अवसर है। जी हां, खबर है कि मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ी संख्या में भर्तियां निकलने वाली हैं। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बारे में संकेत दे चुके हैं। माना जा रहा है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर की शुरूआत में इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी यानि इन पदों के लिए आवेदन करने के फॉर्म्स भी उपलब्ध हो जाएंगे।
सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार जबर्दस्त सरकारी नौकरियां का ऐलान कर सकती है। एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश भर में ऐसी 2 लाख जॉब वैकेंसी जल्द ही निकलेंगी। इनमें लगभग 50 हजार नौकरियां पर आने वाले एक से दो महीने के भीतर ही भर्तियां शुरू होने का भी अनुमान है। जानकारी के मुताबिक नवम्बर में मध्य प्रदेश में संविदा शिक्षकों के पदों पर लगभग 41 हजार भर्तियां निकलने वाली हैं। वहीं 8 हजार के लगभग पटवारियों के पदों पर भर्ती भी होना है। इस बात को इसलिए तय माना जा रहा है क्योंकि सरकार भी इस ओर इशारा कर चुकी है।
हाल ही में अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश में राजस्व संबंधी कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में पटवारी के 7398 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा के समय पूर्व में स्वीकृत रिक्त पद तथा नए सृजित पद को एक साथ भरने की कार्यवाही की जाएगी। माना जा रहा है कि इन पदों की पूर्ति से राजस्व कार्यों के निराकरण की गति बढ़ जाएगी।
फिलहाल यहां निकली हैं नौकरियां
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड यानि MPPEB द्वारा प्रोग्रामर, मैनेजर और अधिकारी वर्ग में विभिन्न पदों पर भर्तियां प्रकाशित की गई हैं। इनसे जुड़ी सारी प्रमुख बातें हम आपको बताने जा रहे हैं। यदि आप इनके बारे में और अधिक जानकारी चाहते हैं तो मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.vyapam.nic.in/ पर जा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता एवं पद
इन पदों पर आवेदन करने के लिए विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वैसे प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री कम्प्यूटर साइंस या इलेक्ट्रॉनिक्स में होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बाकी पदों के लिए आवश्यक योग्यताएं मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.vyapam.nic.in/ पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें इसके अलावा समान उपाधि होने पर भी आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमपीपीईबी द्वारा कुल 192 पदों पर भर्तियां जारी की गई हैं। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि सभी पदों के लिए कैंडिडेट्स का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य होगा |
पद एवं वेतनमान
1. ब्लॉक एक्सटेंशन इंस्ट्रक्टर
ग्रेड पे - 5,200-20,200 /- एवं 2,800 /-
2. असिस्टेंट प्रोग्रामर
ग्रेड पे - 9,300-34,800 /- एवं 3,600 /-
3. मैनेजर - जनरल
ग्रेड पे - 9,300-34,800 /- एवं 3,200 /-
4. असिस्टेंट स्टेटिकल ऑफिसर
ग्रेड पे - 9,300-34,800 /- एवं 3,600 /-
5. स्टेटिकल ऑफिसर
ग्रेड पे - 9,300-34,800 /- एवं 3,600 /-
6. प्रोग्राम मैनेजर - IEC/Publicity/MIS (अनुभव आवश्यक)
ग्रेड पे - 35,000 /-
7. प्रोग्राम मैनेजर - Child Protection (अनुभव आवश्यक)
ग्रेड पे - 35,000 /-
8. प्रोग्राम ऑफिसर - MIS (अनुभव आवश्यक)
ग्रेड पे - 26,250 /-
9. प्रोग्राम ऑफिसर - IEC & Publicity
ग्रेड पे - 26,250 /-
10. अकाउंटिंग ऑफिसर
ग्रेड पे - 17,500 /-
11. प्रोटेक्शन ऑफिसर लोकल केयर
ग्रेड पे - 21,000 /-
12. प्रोटेक्शन ऑफिसर नॉन-लोकल केयर
ग्रेड पे - 21,000 /-
13. एडवाइजर
ग्रेड पे - 14,000 /-
14. सोशल वर्कर
ग्रेड पे - 14,000 /-
इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्टूबर 2017 है, वहीं आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की तारीख 16 अक्टूबर 2017 है। विभिन्न परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 5 नवम्बर 2017 और 6 नवम्बर 2017 तय की गई है।
आयु सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र 01-01-2018 के अनुसार 18-40 वर्ष होना चाहिए। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा के विभिन्न स्तर तय किए गए हैं, सम्बन्धित पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक उम्र सीमा की जानकारी के लिए http://www.vyapam.nic.in/ पर लॉग इन करें।
पदों के लिए चयन प्रक्रिया
हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इन पदों पर इसी साल नवम्बर में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को पीईबी द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके नतीजे भी उनके सामने जल्द आ जाएंगे। Online Test में अंकों के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए http://www.vyapam.nic.in/ पर लॉग इन करें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और (SC/ST/OBC/PwD of MP) वर्ग के लिए / 250 फीस जमा करनी होगी। इसके अलावा 70 रुपए एमपी ऑनलाइन पोर्टल चार्ज और 40 रुपए रजिस्टर्ड सिटीजन पोर्टल चार्ज लगेगा। आवेदन में छूट पाने के लिए या छूट से सम्बंधित अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को देखना न भूले | इस पद पर भर्ती के लिए आपको आवेदन ऑनलाइन करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।
Published on:
29 Sept 2017 05:59 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
