12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंपर भर्तियां: 10वीं/12वीं पास के लिए यहां निकल रही हैं करीब 8 लाख नौकरियां!

डीजी ने यह भी बताया कि राजस्थान और अन्य राज्यों में मध्यप्रदेश की तारीफ की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 17 Jan 2018, 3:11 PM IST

home gaurd

भोपाल। मध्यप्रदेश में महिला अपराधों में कमी लाने और महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश भर में आठ लाख होमगार्ड की भर्ती (RECRUITMENT) होनी है, यह कहना है मध्यप्रदेश नगर सेना होमगार्ड के डीजी महान भारत सागर का। डीजी होमगार्ड ने यह भी बताया कि यह भी बताया कि राजस्थान और अन्य राज्यों के होमगार्ड, मप्र होमगार्ड की तारीफ करते हैं। यहां उन्होंने प्रदेश की जनसंख्या के 1% लोगों को होमगार्ड से जोड़ना बड़ी चुनौती बताया है।

डीजी महान भारत सागर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश होमगार्ड Sarkari Naukri for 10th and 12th class in MP अपने कामों के चलते पहले स्थान पर है। होमगार्ड में जल्द ही और सुधार करने की कवायदे की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई बैठक में उन्होंने होमगार्ड में अच्छे परिवर्तन करने के निर्देश दिए थे।

दरअसल पिछले दिनों होमगार्ड के डीजी महान भारत सागर ने इंदौर कार्यालय आए, यहीं उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी। साथ ही यहां कार्यालय परिसर में उन्होंने पौधारोपण भी किया, इसके बाद उन्होंने भंगार पड़े वाहनों के साथ ऑफिस का पूरा रिकॉर्ड चेक किया।

ऐसे समझें होमगार्ड की भर्ती को...
शैक्षिक योग्यता:- किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से कोई भी 10 वीं / 12 वीं कक्षा पास होकर इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है Sarkari Naukri for 10th and 12th class pass।
शारीरिक योग्यता :-
महिला उम्मीदवार के लिए आवश्यक ऊंचाई 152.4 सेमी है।
पुरुष सीने की माप विस्तार के बिना लगभग 80 सेमी है विस्तार के साथ 85 सेमी।
आयु सीमा:-
पुरुष उम्मीदवार उम्र 18 वर्ष से 28 साल के बीच होना चाहिए।
महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होना चाहिए।
आरक्षण कोटा के तहत विभिन्न वर्गों के लिए उम्र में छूट प्रदान की जाती है।

सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमपी होम गार्ड शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण के लिए कहा जाता है इसलिए इन परीक्षणों के लिए खुद को तैयार रखना बेहतर है।

वेतन मान में हुई थी वृद्धि:-
गृह विभाग के एक मार्च, 2017 के आदेश में मध्यप्रदेश स्वयंसेवी होमगार्ड सैनिकों की राशि 17 हजार 55 रुपये प्रदाय किये जाने की स्वीकृति दी गयी थी। इसमें आंशिक संशोधन करते हुए वर्तमान में देय प्रतिमाह मानवेतन + भोजन राशि 12 हजार 40 के स्थान पर 17 हजार 586 रुपये मानवेतन प्रतिमाह की दर पर स्वीकृत किया गया है। मानवेतन में आरक्षक को न्यूनतम वेतन 5680 + 1900 ग्रेड-पे तथा इस पर देय 132 महंगाई भत्ता की राशि 10 हजार 6 को आधार माना गया है।