भोपालः आमतौर पर भारतीय खानो में तेल मसालों का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। अकसर हम ये भी सुनते आए हैं कि, भोजन में ज्यादा तेल खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है और ये लगभग सही भी है। लेकिन हर तेल के सेवन से ही नुकसान हो ये संभव नहीं है। इन्ही में से एक है सरसों का तेल। कई घरों में सरसों तेल से खाना बनाया जाता है। कुठ दिनो पहले हुए एक शोध में पता चला कि, ये तेल न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये आपके दिल को भी सेहतमंद रखता है। इसके पीछे वजह ये है क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटिड फैट और पॉलीअनसैचुरेटिड फैट पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को शरीर में नष्ट करता है और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, ताकि कोलेस्ट्रॉल का बैलेंस बना रहे। इससे आपका दिल तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही आप शरीर की अन्य गंभीर बीमारी की चपेट में नहीं आते।