
Satyameva Jayate Movie 2018 Songs: ऐसे आॅनलाइन डाउनलोड करें गाने
भोपाल।जॉन अब्राहम की अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ इसी माह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली। इस फिल्म फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार पर आधारित है। जिसमें जॉन की भूमिका काफी अहम है।
वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश में जॉन अब्राहम के फैंस इस फिल्म को डाउनलोड करने में जुट गए हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पायरेटेड सीडी का कारोबार करने वाले लोग अब इस मुवी को डाउनलोड करने में जुट गए हैं।
वहीं जानकारों का कहना है कि MP के भोपाल और इंदौर पायरेटेड मूवी डाउनलोड करने वाले बड़े सेंटर बन गए हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग दुकानों से मूवी डाउनलोड करवाकर पेन ड्राइव में ले जाते हैं। इसके अलावा इनकी सीडी में बनाकर दी जाती है। जो अन्य जिलों में कापी करके महंगे दामों में बेची जाती है।
बता दें सत्यमेव जयते मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है और इस फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवानी ने प्रोड्यूस किया है।
ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग्स की भरमार है। यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ मनोज बाजपेयी भी हैं।
इस फिल्म के गाने दिलबर में अभिनेत्री नोरा फतेही को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। 1990 के दशक में आई फिल्म सिर्फ तुम का सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया सुपरहिट गीत दिलबर आपको याद होगा।
अब इस गीत को नए अंदाज में देखा और सुना जा सकता है। इस फिल्म का रीमक बनाया गया है जिसे हाल ही में रिलीज़ किया गया है। फिल्म सत्यमेव जयते के इस रीमेक वाले दिलबर गाने में नोरा फतेही के जबरदस्त मूव्स को देखा जा सकता है।
इस गाने में नोरा ने जमकर बेली डांसिंग की है। इस गीत को आवाज नेहा कक्कड़ ने दी है।
सत्यमेव जयते की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेई की अहम भूमिका है। मिलाप मिलन झवेरी के निर्देशन और निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन में बनी सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई के अलावा आयशा शर्मा का है।
मॉडल आयशा, अभिनेत्री नेहा शर्मा की बहन हैं और ये उनकी बॉलीवुड एंट्री है l फिल्म में उनके अलावा अमृता खानवलकर का भी अहम् रोल है।
खास बात:पत्रिका.कॉम आपको ऐसी फिल्मों को डाउनलोड करने की सलाह नहीं देता है।
सत्यमेव जयते में धुआंधार एक्शन और दमदार संवाद से भरपूर है।
भ्रष्टाचार मिटाने निकले पुलिसवाले के कहानी पर बनी फिल्म सत्यमेव जयते में ‘सच में अच्छे दिन आ गए’ और ‘56 इंच’ का जिगर जैसे चर्चित शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिसे हमने ट्रेलर में देखा था। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और डायलॉगबाज़ी है।
Updated on:
06 Aug 2018 03:03 pm
Published on:
05 Aug 2018 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
