19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छे दिन: SBI ने दी ऐसी सौगात, जिसके बारे में सुनते ही खिल गए ग्राहकों के चेहरे

महानगरों ओर शहरी केंद्रों को एक श्रेणी में रखने का किया है फैसला, न्यूनतम राशि व जुर्माना घटाया। आगामी 4 दिन बैंक रहेंगे बंद तुरंत निपटा लें काम।

3 min read
Google source verification
SBI new policy - sep. 2017

भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बचत खातों (सेविंग बैंक अकाउंट—Savings bank account) में मिनिमम बैलेंस (minimum average monthly balance - MAB) की सीमा को 5,000 रुपये से घटाकर 3,000 रुपए कर दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इसके साथ ही इस सीमा का पालन नहीं करने पर जुर्माना भी घटा दिया है। बैंक ने बयान में कहा कि संशोधित सीमा अनिवार्यता और शुल्क अक्टूबर से लागू होंगे।


इन्हें मिलेगी मिनिमम बैलेंस से छूट :
सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े इस बैंक ने पेंशनभोगियों, सरकार की सामाजिक योजनाओं के लाभार्थियों और नाबालिग खाताधारकों को बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की सीमा से छूट दी है। बैंक ने कहा कि हमने महानगरों ओर शहरी केंद्रों को एक श्रेणी में रखने का फैसला किया है। इन क्षेत्रों में अब 3,000 रुपये की सीमा लागू होगी।

मिनिमम बैलेंस (minimum balance) न रखने पर जुर्माना राशि हुई कम:
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह बैंक के प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय बैंकिंग समूह रजनीश कुमार ने कहा था कि बैंक न्यूनतम शेष की समीक्षा कर रहा है। खाते में न्यूनतम राशि न रखने पर जुर्माने को भी घटा दिया गया है। बैंक ने जुर्माना राशि को 20 से 50 प्रतिशत तक कम किया है।

इस जानकारी के सामने आते ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश(MP) में कई
SBI ग्राहकों (SBI customers) के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। जानकारों का मानना है इससे जहां एक ओर बैंक के ग्राहकों में इजाफा होगा,वहीं इससे ग्राहकों को भी अच्छा खासा फायदा होगा।

हम लोग छोटे दुकानदार है, अभी बाजार भी ठंडा चल रहा है। ऐसे में जितना पैसा आता है देनदारी में चला जाता है। मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाने के कारण कई बार जुर्माना भी लग चुका है। अभी यह घटा है तो कुछ फायदा ही होगा।
- मुकेश गोयल, दुकानदार

हम स्टूडेंट हैं,घर वाले ही पैसा भेजते हैं। वो भी बाहर रहने में खर्च हो जाता है, ऐसे में 5 हजार मिनिमम बैलेेंस कैसे रखे। अब थोड़ी राहत का अहसास हुआ है।
- कमल सिंह, छात्र

हम लोअर मिडिल कलास के हैं, मिनिमम बैलेंस रखना तो दूर कई बार माह के अंत तक जितना कमाया सब लग जाता है। हां एसबीआई की इस नई व्यवस्था से हमें लाभ तो जरूर होगा। जुर्माने में भी कमी आएगी तो ये अच्छा ही है। शायद अच्छे दिनों की शुरूआत।
- कीर्ति यादव, ग्रहणी

यह होगी शुल्क या जुर्माना राशि:
बैंक के अनुसार अर्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह शुल्क या जुर्माना राशि 20 से 40 रुपए के दायरे में होगी। वहीं शहरी और महानगर के केंद्रों के लिए यह 30 से 50 रुपए होगी।
अभी तक महानगरों के लिए बैंक न्यूनतम शेष 75 प्रतिशत से नीचे आने पर 100 रुपए और उस पर जीएसटी वसूला जा रहा था। यदि न्यूनतम शेष 50 प्रतिशत या उससे कम पर आता है तो इसके लिए जीएसटी के साथ 50 रुपये का जुमार्ना वसूला जा रहा था।
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम शेष न रखने पर 20 से 50 रुपए (के अलावा जीएसटी) का जुर्माना लगाया जा रहा था। एसबीआई ने स्पष्ट किया है कि बेसिक बचत खातों और प्रधानमंत्री जनधन योजना में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं होगी। बैंक के बचत खातों की संख्या 42 करोड़ है। इसमें से 13 करोड़ खाते इस श्रेणी में आते हैं।

जरूरी खबर: लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक :-
अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो इसे समय पर ही निपटा लें क्योंकि इस त्योहारी सीजन में लगातार चार दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी।
29 सितंबर को नवमी और 30 सितंबर को दशहरा होगा। इन दोनों दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद एक अक्टूबर को रविवार है और दो अक्टूबर को गांधी जयंती है। ऐसे में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इसलिए आपको सलाह है कि आप बैंक से संबंधित सभी जरूरी काम 28 सितंबर तक यानी गुरुवार तक निपटा लें।
बैंकों में लगातार चार दिन की छुट्टी रहने से पहली तारीख कोर सैलरी पाने वाले सरकारी वा प्राइवेट कर्मचारी असमंजस में हैं कि उनका वेतन कब आएगा। ऐसे में हो कसता है कि कुछ लोगों का वेतन 28 सितंबर को ही आए जाए और कुछ का 3 अक्टूबर को आए।
छुट्टी की लिस्ट :
29 सितंबर : महानवमी
30 सितंबर : दशहरा
1 अक्टूबर : रविवार
2 अक्टूबर : गांधी जयंती