8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Property Expo: आज से शुरु होगा ‘प्रॉपर्टी एक्सपो’, प्लॉट बुकिंग पर एक प्लॉट फ्री, 15 लाख तक मिलेगा डिस्काउंट

Patrika Property Expo: पत्रिका का चार दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 8 अक्टूबर से भोपाल के बिट्ठन मार्केट ग्राउंड पर शुरू हो रहा है, जिसमें प्लॉट बुकिंग पर एक प्लॉट फ्री और 15 लाख तक डिस्काउंट जैसे ऑफर्स होंगे।
2 min read
Google source verification
प्रॉपर्टी एक्सपो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

प्रॉपर्टी एक्सपो, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Patrika Property Expo: एमपी के भोपाल शहर में पत्रिका का चार दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। एक्सपो का शुभारंभ सायं 6.30 बजे मंत्री कृष्णा गौर के हाथों से विधिवत गणपति पूजन के साथ होगा। मेले की पूरी तैयारी हो चुकी है। राजधानी के प्रतिष्ठित डेवलपर्स के स्टॉल सज चुके हैं। पूरी तरह से एयर कंडीशनर डोम में शहर के चारों दिशाओं की प्रॉपर्टी एक्सपो में बेहतरीन ऑफर्स के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय बिट्ठन मार्केट ग्राउंड पर लगने वाले इस मेले में ऑफर्स की बरसात होगी। डेवलपर्स अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट देने जा रहे हैं। इसमें एक प्लॉट की बुकिंग पर एक प्लॉट फ्री दिया जाएगा। इसके अलावा 15 लाख रुपए तक के डिस्काउंट की घोषणा भी कर दी गई है। एक्सपो में दो दर्जन से अधिक स्टाल लगाए है।

हर तरह की प्रॉपर्टी उपलब्ध

प्रॉपर्टी मेले में प्लॉट, सिंगलेक्स से लेकर डुप्लेक्स, बंगलोज और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी उपलब्ध रहेगी। मेले में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉल भी लगे हैं। बैंकर्स का कहना है कि आने वाले फेस्टिव सीजन पर दी जाने वाली विशेष छूट का लाभ एक्सपो स्थल पर फायनांस करवाने वाले ग्राहकों को भी दिए जाने का निर्णय लिया है। डेवलपर्स की और से बताया कि मेले में 15 लाख रुपए तक का स्टेंड डिस्काउंट भी दिया जाएगा। मेला स्थल पर इस बार सोलर पैनल की गवर्नमेंट सब्सिडी के साथ विशाल रेंज भी देखने को मिलेगी।

स्टॉलों पर मिलेगी जानकारी

डेवलपर्स के अलग-अलग स्टॉलों पर डेवलपर्स संस्थाओं का स्टॉफ मौजूद रहेगा। इसमें ऑफर्स से लेकर लोकेशन, फायनांस आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। जो लोग प्रॉपर्टी बुक करेंगे उनके फायनांस के बारे में बैंक स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी दी जाएगी।

श्योर गिफ्ट मिलेंगे

पत्रिका के प्रॉपर्टी एक्सपो में पधारने वाले विजिटर्स जो साइड विजिट करके प्रॉपर्टी की बुकिंग करेंगे उन्हें श्योर गिफ्ट पत्रिका की तरफ से दिया जाएगा।

मेन स्पांसरः सेज ग्रुप

पॉवर्ड वायः शालिगराम डेवलपर्स एवं मधुवन ग्रुप-आशिमा डेवलपर्स
पार्टिसिपेशनः लैंडमार्क बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, अमूल्य रेसीडेंसी, ब्रिटिश पार्क, लोधी बिल्डर्स, फारचुन बिल्डर्स, सुरभि लाइफ स्पेसेस, केएसए इंफ्रा, सिग्मा कॉलोनाइजर, सांवरिया वाटिका, श्री शीतल ग्रुप, एफवायडी इंफ्रा अर्वन, कस्तूरी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, समृद्धि फार्म।

बैंक पार्टनरः सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा।
ऑटो पार्टनरः सुरजीत हुंडई, होण्डा सांई।
सोलर पार्टनरः सुर्यमटेच इंजीनियरिंग, कोहिनूर रिन्यूटेच इनर्जीस, जेवी सोलर।
मुख्य अतिथिः कृष्णा गौर , राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
विशिष्ट अतिथिः इंजी. संजीव अग्रवाल (सेज ग्रुप), देवेन्द्र चौकसे, मैनेजिंग डायरेक्टर, शालिगराम डेवलपर्स।