8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Cyber crime: राकेश बनकर दोस्ती की, फिर 1 फोन कॉल ने तुड़वा दी FD, खाते से ठगे 6.45 लाख रुपए

Cyber crime: मध्य प्रदेश में साइबर ठगों ने कई लोगों से मोबाइल हैक और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने संबंधित शिकायतों पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3 min read
Google source verification
6.45 लाख रुपए की ठगी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

6.45 लाख रुपए की ठगी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Bhopal news: साइबर आरोपी अब आपके मोबाइल को हैक कर रहे है। एमपी के भोपाल शहर में आरोपी ने व्यक्ति ने परिचित राकेश कुमार बनकर बात की और भरोसे में लेकर 6.45 लाख रुपए की ठगी कर ली। जालसाज के कहने पर फरियादी ने अपनी एफडी तक तुड़वा दी और 4.45 लाख रुपए एक निजी कंपनी के खाते में आरटीजीएस कर दिए। फिर उसके बैंक खाते से दो लाख रुपए के ऐसे ट्रांजेक्शन हुए जो उसने किए ही नहीं थे। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। उसने खुद को राकेश कुमार बताया था।

फरियादी के मुताबिक उसे इस कंपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। कुछ दिन बाद उसने पैसे वापस लेने और राकेश का हालचाल पूछने के लिए फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला। इसके बाद उसे मोबाइल हैक होने का शक हुआ। बैंक पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि 26 और 27 दिसंबर को उसके खाते से एक-एक लाख रुपए के दो ट्रांजेक्शन हुए है। फरियादी ने बताया कि उसने ये रकम न तो खुद भेजी और न ही किसी परिचित को ट्रांसफर की थी।

मीटर की केवाईसी बदलने का झांसा, खाते से निकाले 1.94 लाख

बिजली मीटर की केवाईसी बदलने के नाम पर साइबर ठगों ने पहले महिला को फोन कर मकान और मीटर की जानकारी बताई, फिर उसके पति से संपर्क कर वाअसऐप पर एक एपीके फाइल भेजी। फाइल खोलने के बाद 12 रुपए भुगतान करने का विकल्प आया, लेकिन फरियादी ने कोई भुगतान नहीं किया। इसके बावजूद दो दिन बाद बैंक खाते से 1.94 लाख रुपए निकल गए। लुंबनी परिसर अंबेडकर नगर निवासी रूपसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को पत्नी उषा के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया था। रूपसिंह ने एपीके फाइल खोली और बिना रुपए ट्रांसफर किए फोन बंद कर दिया। 24 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99 हजार रुपए अपने आप निकल गए। अगले दिन 95 हजार रुपए और कट गए।

गलती से पैसे आए, ये कहकर ठग लिया

बुजुर्ग को फोन कर उसके मोबाइल पर गलती से 16,700 रुपए आने की बात कही। फिर रकम वापस करने के बहाने बुजुर्ग से तीन बार में 28,400 रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके चार दिन बाद दूसरे नंबर से वीडियो कॉल कर खुद को साइबर पुलिस का अधिकारी बताया और ठगी की पूरी रकम वापस दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग की बहू के खाते से 48,400 रुपए निकाल लिए। इस तरह ठग ने दोनों खातों से कुल 76,400 रुपए निकाल लिए। ठगी का शक होने पर साइबर पुलिस से शिकायत की।

शिकायतकर्ता अमरनाथ यादव (66) निवासी न्यू टीटी नगर कॉलोनी नीलबड़ निवासी है। उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर कॉल आया और अपना नाम श्री गुरुजी बताया। उसने कहा कि 16,700 रुपए गलती से अमरनाथ के मोबाइल नंबर पर चले गए है। ठग के कहने पर अमरनाथ ने पहले एक रुपए भेजकर खाता जांचा। इसके बाद 9999 और 6700 रुपए भेज दिए। कुछ देर बाद ठग ने फिर फोन कर 11,700 रुपए और भेजने को कहा था।

चार दिन बाद फिर आया वीडियो कॉल

5 अक्टूबर को 7357178537 नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर पुलिस का कर्मचारी बताया और कहा कि ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने खाते में रकम वापस भेजने का झांसा देकर कहा कि अमरनाथ का खाता होल्ड है, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति का खाता नंबर दें। अमरनाथ ने अपनी बहू लक्ष्मी यादव का एसबीआइ खाता नंबर दे दिया। इसके बाद ठग ने उसके खाते से 48,400 रुपए निकाल लिए। रातीबड़ पुलिस ने 7426013655 नंबर धारक श्री गुरुजी के खिलाफ धारा 318 (4), 319 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।