24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / आरजीपीवी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- हज़ारों वर्ष पहले हमारे देश में हुई माइक्रोसर्जरी, श्री गणेश हैं इसका उदाहरण

आरजीपीवी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- हज़ारों वर्ष पहले हमारे देश में हुई माइक्रोसर्जरी, श्री गणेश हैं इसका उदाहरण

कहा- मेरिट लिस्ट में बेटे लगातार पीछे क्यों होते जा रहे हैं, इस विषय पर भी शोध होने की जरूरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 Feb 2018, 5:36 PM IST

RGPV

भोपाल@गिरीश उपाध्याय की रिपोर्ट...

आरजीपीवी में शुक्रवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जब की नए खोज आविष्कार की बात आती है तो हम विदेशों की ओर देखते हैं। हमारे यहां जो हुआ उसकी तरफ ध्यान ही नही जाता।
प्रौद्योगिकी पढ़ने वाले विद्यर्थियों औए पढ़ाने वाले शिक्षकों को यह जान लेना चाहिए कि हज़ारों वर्ष पहले हमारे देश में माइक्रोसर्जरी हुई। जिसका उदाहरण भगवान गणेश हैं।
यहां उन्होंने कहा कि जब हेलिकॉप्टर की खोज कि बात आती है तो हम विदेश की ओर देखते हैं। लेकिन हमारे यहां सीता हरण की कहानी प्रचलित है। जिसमें रावण उड़न खटोला के जरिये सीता जी का अपहरण कर ले जाता है। इसके बाद भगवान राम लंका विजय कर उसी उड़न खटोले से वापिस आते हैं।

हम जिसे पुष्पक विमान के नाम से जानते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा भी आपमें से कितने लोग रामायण और महाभारत पढ़ते हैं? उन्होंने इन ग्रंथो को पढ़ने की सलाह भी दी।

- राज्यपाल ने कहा कि मैं देख रही हूं कि स्कॉलरशिप लेने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की संख्या अधिक है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आते हैं वहां भी बेटियां बेटों को पीछे छोड़ने का काम कर रही हैं।

मेरिट लिस्ट में मुश्किल से दो- तीन लड़के ही स्थान बना पाते हैं। लेकिन चिंता विषय यह है कि लडकियां आगे बढ़ रही हैं पर इनकी संख्या भी कम हो रही है। बेटे लगातार पीछे क्यों होते जा रहे हैं, इस विषय पर भी शोध होने की जरूरत है। विश्वविद्यालयों को इस सामाजिक बदलाव पर शोध करने की जरूरत है।

इस दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय बंददोपाध्याय, कुलपति प्रो. सुनील कुमार, एएफआरसी के अध्यक्ष प्रो. टीआर थापक, कुलसचिव डॉ एसके जैन सहित शिक्षक, विद्यार्थी व् अभिभावक मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में जहां उन्होंने लड़कों पिछड़ने पर चिंता जताई, वहीं वे यहां लड़कियों की कम हो रही संख्या को भी लेकर भी चिंतित दिखीं।